फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Ganga Pushkar Kumbh Route diversion in Varanasi till 2 May read every information

गंगा पुष्कर कुंभ: वाराणसी में दो मई तक रूट डायवर्जन लागू, इन मार्गों पर वाहनों की पाबंदी, पढ़ें हर जानकारी

Sat, 22 Apr 2023 10:54 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 22 Apr 2023 10:54 PM IST
सार

गंगा पुष्कर कुंभ के मद्देनजर वाराणसी शहर में सोमवार से दो मई तक रोजाना सुबह सात बजे से रात 10 बजे तक रूट डायवर्जन की व्यवस्था की गई है। 

विज्ञापन
Ganga Pushkar Kumbh Route diversion in Varanasi till 2 May read every information
वाराणसी में दो मई तक रूट डायवर्जन - फोटो : फाइल

विस्तार

गंगा पुष्कर कुंभ के मद्देनजर वाराणसी शहर में सोमवार से दो मई तक रोजाना सुबह सात बजे से रात 10 बजे तक रूट डायवर्जन की व्यवस्था की गई है। अपर पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) एस चनप्पा ने आमजन से अपील की है कि रूट डायवर्जन की व्यवस्था का पालन कर यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने में ट्रैफिक पुलिस का सहयोग करें।

विज्ञापन


22 अप्रैल से तीन मई तक गोदौलिया से अस्सी घाट के मध्य पड़ने वाले मंदिरों मठों एवं धर्मशालाओं में आवश्यक सामग्री की आपूर्ति करने वाले वाहनों को प्रतिबंध से मुक्त रखा जाएगा। गेस्ट हाउस मालिकों एवं व्यापारिक प्रतिष्ठानों के संचालकों से अनुरोध है कि इस क्षेत्र में अपने व्यापारिक सामान को रात आठ बजे से सुबह छह बजे के बीच स्थानांतरित करने को प्राथमिकता दें।
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: पीएम मोदी 29 को करेंगे गंगा पुष्कर कुंभ को संबोधित, श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए खास तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन

शहर में कई मार्गों पर वाहन प्रतिबंधित

  • - लंका-अस्सी तिराहा स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा से किसी भी प्रकार के वाहन को अस्सी चौराहा की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। इन वाहनों को पद्मश्री चौराहा और रविदास गेट रोड की तरफ डायवर्ट कर दिया जाएगा।
  • - नगवा चौराहे से किसी भी प्रकार के वाहन को रविदास पार्क और अस्सी घाट की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। इन वाहनों को बीएचयू ट्रॉमा सेंटर और रविदास गेट की तरफ डायवर्ट कर दिया जाएगा।
Trending Videos

  • - पद्मश्री चौराहा से किसी भी प्रकार के वाहन को अस्सी चौराहे की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। इन वाहनों को ब्राडवे होटल और दुर्गाकुंड की तरफ डायवर्ट कर दिया जाएगा।
  • - शिवाला मोड़ से किसी भी प्रकार के वाहन को अस्सी चौराहे की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। इन वाहनों को ब्राडवे तिराहा एवं पद्मश्री चौराहा के तरफ डायवर्ट कर दिया जाएगा।
  • - ब्राडवे होटल से किसी भी प्रकार के वाहन को सोनारपुरा की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। इन वाहनों को रवींद्रपुरी कॉलोनी रोड और विजया माल की तरफ डायवर्ट कर दिया जाएगा।
  • - सोनारपुरा से किसी भी प्रकार के वाहन को अस्सी चौराहा की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। इन वाहनों को गोदौलिया चौराहा / ब्राडवे होटल की तरफ डायवर्ट कर दिया जाएगा।
  • - गोदौलिया चौराहा से किसी भी प्रकार के वाहन को सोनारपुरा की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। इन वाहनों को रामापुरा चौराहा की तरफ डायवर्ट कर दिया जाएगा।
ये भी पढ़ें: उत्तर और दक्षिण के मिलन का फिर से साक्षी बना बनारस, बाबा दरबार में लगी लंबी कतार

  • - सोनारपुरा की तरफ से किसी भी प्रकार के वाहन को गोदौलिया की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। इन वाहनों को भेलूपुर की तरफ डायवर्ट कर दिया जाएगा।
  • - बेनिया से किसी भी प्रकार के वाहन को रामापुरा की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। इन वाहनों को पियरी की तरफ डायवर्ट कर दिया जाएगा।
  • - रामापुरा से गोदौलिया की तरफ किसी भी प्रकार के वाहन को नहीं जाने दिया जाएगा। इन वाहनों को बेनिया / लक्सा की तरफ डायवर्ट कर दिया जाएगा।
  • - गोदौलिया चौराहा से किसी भी प्रकार के वाहन को मैदागिन व दशाश्वमेघ घाट की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। इन वाहनों को रामापुरा की तरफ डायवर्ट कर दिया जाएगा।
  • - मैदागिन चौराहे से किसी भी प्रकार के वाहन को थाना चौक होते हुए गोदौलिया की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। इन वाहनों को कबीरचौरा की तरफ डायवर्ट कर दिया जाएगा।

ऑटो, ई-रिक्शा और पैडल रिक्शा के लिए प्रतिबंधित क्षेत्र

  • - बेनिया से रामापुरा से गोदौलिया।
  • - लक्सा से रामापुरा से गोदौलिया।
  • - मैदागिन से गोदौलिया।
  • - गोदौलिया से मैदागिन।
  • - पियरी चौकी से बेनिया तिराहा की तरफ न जाकर बेनिया से पियरी चौकी की तरफ जाएंगें।
  • - ब्राडवे होटल से सोनारपुरा से मदनपुरा से गोदौलिया।
  • - भेलूपुर थाने से रामापुरा चौराहा तक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed