फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Ganga of development will flow in selected villages under Prime Minister's MP Adarsh ??Gram Yojana

प्रधानमंत्री सांसद आदर्श ग्राम योजना में चयनित गांवों में बहेगी विकास की गंगा

Sat, 24 Jul 2021 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jul 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
Ganga of development will flow in selected villages under Prime Minister's MP Adarsh ??Gram Yojana
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र की दो विधानसभाओं के दो गांवों में विकास की गंगा बहेगी। प्रधानमंत्री सांसद आदर्श ग्राम योजना के तहत दो गांव का चयन किया गया है। इनमें रोहनिया विधानसभा में परमपुर और सेवापुरी विधानसभा में पूरे बरियार गांव है। इस आशय का पत्र जिला प्रशासन के पास आ गया है।
विज्ञापन

ग्राम्य विकास विभाग के परियोजना निदेशक उमेशमणि त्रिपाठी ने बताया प्रस्ताव बहुत पहले गया था। कोरोना के चलते इस पर कोई काम नहीं हुआ। अब वहां से पत्र मिलने के बाद सीएसआर फंड से विकास कार्य होंगे। सभी विभाग सरकार की योजनाओं से गांव को संतृप्त करेंगे। इससे गांव की सभी समस्याओं का समाधान होगा।
विज्ञापन

आराजीलाइन ब्लॉक के परमपुर और सेवापुरी ब्लॉक के पूरे बरियार गांव को पीएम द्वारा गोद लेने की सूचना पर ग्रामीणों में खुशी की लहर है। गांव में में विकास की आस जग गई है। छह माह पूर्व ही इसकी घोषणा कर दी गई थी। घोषणा होते ही जिला अध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा, राज्य मंत्री अनिल राजभर सहित भाजपा नेताओं ने गांव में घूम कर दो एजेंसियों के माध्यम से गांव का सर्वे कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

हमारे गांव की आबादी 2200 है। यहां सबसे बड़ी समस्या जल निकासी की है। आंगनबाड़ी केंद्र नहीं है। पंचायत भवन में आंगनबाड़ी केंद्र चलाया जाता है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नहीं है। इलाज के लिए ग्रामीणों को दूर जाना पड़ता है। - इंदु पटेल, ग्राम प्रधान पूरे बरियार

हमारे गांव की आबादी 5000 है। सड़कें कच्ची हैं। जिन्हें पिचमार्ग बनाने की आवश्यकता है। जल निकासी की बड़ी समस्या है। प्रधानमंत्री सांसद आदर्श ग्राम योजना से गांव का संपूर्ण विकास होगा। गांव की पहचान भी होगी। - सतीश कुमार भारती, ग्राम प्रधान परमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed