{"_id":"5f495b25d8543c5b381b6a56","slug":"ganga-now-about-three-meters-away-from-warning-point-water-level-increased-78-cm-in-36-hours","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेतावनी बिंदु से गंगा अब लगभग तीन मीटर दूर, 36 घंटे में 78 सेमी बढ़ा जलस्तर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चेतावनी बिंदु से गंगा अब लगभग तीन मीटर दूर, 36 घंटे में 78 सेमी बढ़ा जलस्तर
Sat, 29 Aug 2020 01:02 AM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Sat, 29 Aug 2020 01:02 AM IST
विज्ञापन
गंगा का जलस्तर, प्रतीकात्मक।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी में गंगा अब चेतावनी बिंदु से महज तीन मीटर की दूरी पर हैं। पिछले 36 घंटे में गंगा के जलस्तर में 78 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी दर्ज की गई। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार रात 8 बजे गंगा का जलस्तर 66.93 मीटर दर्ज किया गया। गंगा का चेतावनी बिंदु 70.26 मीटर है। शुक्रवार को गंगा के जलस्तर में बढ़ाव कभी कम तो कभी ज्यादा रहा। बढ़ाव की रफ्तार सुबह नौ बजे तक पौने तीन सेंटीमीटर प्रतिघंटा था।
विज्ञापन
दिन में कम होने के बाद रात में इसकी रफ्तार तीन सेंटीमीटर प्रतिघंटा हो गई। आयोग के अनुसार, पानी अभी और बढ़ेगा। साथ ही वृद्धि की गति तेज रहेगी। दशाश्वमेध घाट पर बने जल पुलिस कार्यालय में देर रात तक पानी प्रवेश कर गया। पास ही दशाश्वमेध घाट पर अति प्राचीन सिद्धपीठ में मां शीतला का मंदिर भी जलमग्न हो चुका है। मंदिर की सभी मुख्य सीढि़यां डूब गईं। संभवत: शनिवार को माता का मुखौटा भी हटा दिया जाएगा।
विज्ञापन
बढ़ते जलस्तर ने नाविकों, तीर्थपुरोहितों और घाट के आस-पास दुकान लगाने वालों की हालत खराब कर दी है। गंगा में बढ़ाव के चलते वरुणा का जलस्तर भी बढ़ गया है। पानी अभी रिहायशी इलाकों से दूर है। तटवर्ती गांवों के खेतों में पानी घुस चुका है और इसके चलते वहां के निवासी सहमे हुए हैं।
विज्ञापन