फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Ganga Mahotsav: The tune of 'Shiv Kailash resident' echoed in the atmosphere

Ganga Mahotsav: फिजां में गूंजी शिव कैलाश के वासी...की धुन, तो गंगा का किनारे मिलने लगे सुर से सुर

Tue, 28 Nov 2023 05:58 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Tue, 28 Nov 2023 05:58 PM IST
सार

सोमवार को गंगा महोत्सव के समापन समारोह में राजघाट की सीढ़ियों पर संगीत प्रेमियों की भीड़ को फिल्मी गायक बृजेश शॉडिल्य ने अपनी सुरीली आवाज का दीवाना बना दिया। एक के बाद एक फिल्मी गीतों की प्रस्तुति से बृजेश ने ऐसा समां बांधा तो देर रात तक घाट की सीढ़ियों पर श्रोता जमे रहे।

विज्ञापन
Ganga Mahotsav: The tune of 'Shiv Kailash resident' echoed in the atmosphere
गंगा महोत्सव में गायन प्रस्तुत करते ब्रिजेश शांडिल्य - फोटो : संवाद

विस्तार

शिव कैलाश के वासी... की धुन जब फिजां में गूंजी तो हर कोई सुर से सुर मिलाने लगा। गंगा महोत्सव की अंतिम निशा फिल्मों गीतों के नाम रही। राजघाट के मुक्ताकाशीय मंच और गंगा का किनारा महोत्सव की प्रस्तुतियों के गवाह बने। देव दीपावली महोत्सव में आए दर्शकों ने कलाकारों की प्रस्तुतियों को सराहा तो देर रात तक झूमते रहे। 

विज्ञापन

सोमवार को गंगा महोत्सव के समापन समारोह में राजघाट की सीढ़ियों पर संगीत प्रेमियों की भीड़ को फिल्मी गायक बृजेश शॉडिल्य ने अपनी सुरीली आवाज का दीवाना बना दिया। एक के बाद एक फिल्मी गीतों की प्रस्तुति से बृजेश ने ऐसा समां बांधा तो देर रात तक घाट की सीढ़ियों पर श्रोता जमे रहे। उन्होंने अपने सबसे पहले शिव कैलाश के वासी गीत गाया तो घाट की सीढ़ियों पर बैठे लोग भी उनके साथ सुर में सुर मिलाकर झूम उठे। इसके बाद बृजेश ने फिल्मी गीत मेरा पिया घर आया, सइयोनी, दमादम मस्त कलंदर, किन्ना सोड़ा तुझे रब ने बनाया और इश्क वो बला है... जैसी गीतों की प्रस्तुति से समा बांध दिया। इसके बाद मनाली बोस ने ठुमरी विद्या में भजन प्रस्तुत किया। जिसके बोल थे चलो मन गंगा जमुना तीर..., दूसरी प्रस्तुति सुरभि सिंह ने दी। उन्होंने समूह के साथ कथक नृत्य के माध्यम से सुंदर कांड की प्रस्तुति दी। संचालन डाॅ. अलका निवेदन ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed