फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Ganga Mahotsav in Varanasi Malik Brothers of Darbhanga Gharana will with fusion music

वाराणसी में गंगा महोत्सव: फ्यूजन संगीत से दर्शकों का दिल जीतेंगे दरभंगा घराने के मलिक ब्रदर्स

Fri, 04 Nov 2022 10:35 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 04 Nov 2022 10:35 PM IST
सार

वाराणसी के राजघाट पर तीन दिवसीय गंगा महोत्सव की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।   दरभंगा घराने के शास्त्रीय संगीत के धुरंधर निकेश और निलेश मलिक फ्यूजन और शास्त्रीय संगीत की पेशकश करेंगे।  

विज्ञापन
Ganga Mahotsav in Varanasi Malik Brothers of Darbhanga Gharana will  with fusion music
दरभंगा घराने के मलिक ब्रदर्स - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के राजघाट पर तीन दिवसीय गंगा महोत्सव की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।  आगाज पांच नवंबर की शाम शंखनाद और शहनाई वादन से होगा। स्थानीय कलाकारों को पांच व छह नवंबर को मंच मिलेगा तो वहीं नामचीन सात नवंबर को सुर संगीत गंगा को समर्पित कर सकेंगे। दरभंगा घराने के शास्त्रीय संगीत के धुरंधर निकेश और निलेश मलिक फ्यूजन और शास्त्रीय संगीत की पेशकश करेंगे।

विज्ञापन


तानसेन, कालीदास और बिरसा मुंडा संगीत समारोह में प्रस्तुति से संगीत की दुनिया में नाम रोशन कर रहे मलिक ब्रदर्स काशी में संगीत की धारा बहाएंगे। निकेश मलिक ने बताया कि महादेव शिव शंकर और मां गंगा के चरणों में प्रस्तुति अर्पित करेंगे। बताया कि करीब 10 वर्ष पहले काशी आए थे। इस बार गंगा महोत्सव के लिए विशेष तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन


 नृत्य व संगीत की बहेगी रसधार 
राजघाट पर तीन दिवसीय गंगा महोत्सव की पहली निशा पर पांच नवंबर को शास्त्रीय नृत्य व गायन की प्रस्तुति होगी। कथक कलाकार रूबी मिश्रा की प्रस्तुति के बाद बांसुरी वादक सम्यक पराशरी प्रस्तुति देंगे। इसके बाद शास्त्रीय गायक राजीव कुमार मलिक, कथक कलाकार विशाल कृष्ण मंच संभालेंगे। गायन रोहित मिश्रा और असम की कलाकार कृष्णाक्षी कश्यप नृत्य की प्रस्तुति देंगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन

Ganga Mahotsav in Varanasi Malik Brothers of Darbhanga Gharana will  with fusion music
गंगा महोत्सव की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

छह नवंबर को प्रियंबदा तिवारी भरतनाट्यम, पुंडलिक कृष्ण भागवत का तबला वादन, डॉ. कुमार अंबरीश चंचल का शास्त्रीय गायन, विदुषी कमला शंकर का सितार, पं. गणेश मिश्र का उप शास्त्रीय गायन, अमलेश शुक्ल के भजनों की प्रस्तुति होगी।

 नमामि गंगे की ओर से स्वच्छता का संदेश देती नृत्य नाटिका का मंचन होगा। अंतिम निशा पर पार्श्व गायिका हर्षदीप कौर की प्रस्तुतियां होंगी। इसके बाद दरभंगा घराने के लिए शास्त्रीय गायक निलेश और निकेश कुमार की प्रस्तुति होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed