{"_id":"63097788273c6a3bf225bf87","slug":"ganga-is-flowing-above-the-danger-mark-in-varanasi-ghats-submerged","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Ganga Water Level LIVE: बनारस की गलियों में चल रही नावें, खतरे के निशान से ऊपर गंगा, पांच साल का रिकॉर्ड टूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ganga Water Level LIVE: बनारस की गलियों में चल रही नावें, खतरे के निशान से ऊपर गंगा, पांच साल का रिकॉर्ड टूटा
Sat, 27 Aug 2022 09:45 AM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला. वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला. वाराणसी
Published by: किरन रौतेला
Updated Sat, 27 Aug 2022 09:45 AM IST
सार
काशी के सभी घाट और वहां स्थित मंदिरों के साथ ही श्मशान घाट कई दिनों से डूबा हुआ है। गंगा अब घाटों से आगे निकलकर सड़कों पर प्रवाहित होने लगी हैं जिसके कारण सड़कों और गलियों में नावें चल रही हैं।
विज्ञापन
अस्सी घाट के पास सड़क पर आया पानी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी में गंगा ऊफान पर हैं। मध्यरात्रि में गंगा ने खतरे का निशान पार किया। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार गंगा का जलस्तर रात में 12 बजे 71.29 मीटर पर पहुंच गया। बनारस में गंगा खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार गंगा का जलस्तर रात में 12 बजे 71.29 मीटर पर पहुंच गया। बनारस में गंगा खतरे के निशान से ऊपर बह रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
देखिए, वाराणसी में गंगा के जलस्तर का लाइव अपडेट्स..
विज्ञापन
-
जिला प्रशासन ने सभी आलाधिकारियों को ग्राउंड में जाकर हालात का जायजा लेने का दिया निर्देश।
-
गंगा में अभी और बढ़ोतरी की आशंका
-
वाराणसी में पिछले 5 वर्ष का टूटा रिकॉर्ड
-
गंगा के साथ वाराणसी में उफान पर वरुणा।
-
बनारस में गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं।
-
केंद्रीय जल आयोग के अनुसार गंगा का जलस्तर रात में 12 बजे 71.29 मीटर पर पहुंच गया।
-
मध्यरात्रि में गंगा ने खतरे का निशानपार किया।
-
बढ़ने की रफ्तार तीन सेंटीमीटर प्रति घंटा।
-
रात 11 बजे गंगा खतरे के निशान 71.26 मीटर पर पहुंची।
-
शुक्रवार की रात दस बजे गंगा का जलस्तर खतरे के निशान 71.26 मीटर से तीन सेंटीमीटर नीचे 71.23 मीटर तक था।
विज्ञापन
वरुणा पार इलाके का नजारा
- फोटो : अमर उजाला
काशी के सभी घाट और वहां स्थित मंदिरों के साथ ही श्मशान घाट कई दिनों से डूबा हुआ है। गंगा अब घाटों से आगे निकलकर सड़कों पर प्रवाहित होने लगी हैं जिसके कारण सड़कों और गलियों में नावें चल रही हैं।
सड़क पर आया बाढ़ का पानी
- फोटो : अमर उजाला
चंबल में उफान का असर बनारस में नजर आ रहा है। शुक्रवार रात नौ बजे गंगा का जलस्तर खतरे के निशान 71.26 मीटर से छह सेंटीमीटर नीचे 71.20 सेंटीमीटर पर बह रहा था। गंगा किनारे के पुराने इलाके भी अब बाढ़ से घिरने लगे हैं, क्योंकि पानी सड़कों और गलियों में घुस गया है। पानी से भरे मणिकर्णिका घाट की गली में जहां नावें चलती नजर आई तो दूसरी ओर अस्सी और दशाश्वमेध घाट की सड़क पर भी यही नजारा था।