फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Gang sword raised voice for Tirkkbchane

असि गंग तीर..बचाने के लिए उठाई आवाज

Fri, 06 May 2016 02:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Fri, 06 May 2016 02:09 AM IST
विज्ञापन
Gang sword raised voice for Tirkkbchane
कमिश्नर से मिलने पहुंचा साझा संस्कृति मंच का प्रतिनिधिमंडल। 
असि नदी की मुक्ति के सवाल पर गुरुवार को साझा संस्कृति मंच के पदाधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल मंडलायुक्त नितिन रमेश गोकर्ण से मिला। वरुणा के सुंदरीकरण के लिए हो रहे कार्यों में रुचि लेने के लिए मंडलायुक्त के कदम को सामाजिक कार्यकर्ताओं ने सराहा। इस दौरान असि नदी को नाला मुक्त बनाने, असि-गंगा संगम को पुनर्जीवित करने की मांग उठाई गई।
विज्ञापन



प्रतिनिधिमंडल ने मंडलायुक्त को ज्ञापन देकर वरुणा की तरह असि नदी को भी पुनर्जीवित कराने की दिशा में पहल करने का आग्रह किया। इसके अलावा काशी के पर्यावरणीय मुद्दों विशेषकर नदियों, तालाबों और कुंडों की स्थिति में सुधार और उनके पुनर्जीवन के साथ ही शहरी क्षेत्र में सघन हरित पट्टी के विकास की आवश्यकता जताई गई। फादर आनंद के नेतृत्व में मंडलायुक्त से मिलने पहुंचे प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों का कहना था कि वाराणसी और आसपास के इलाकों में लगातार घटती हरियाली के मद्देनजर असि और वरुणा नदियों के किनारे हरित पट्टी का विकास आने वाले मानसून के दौरान ही कराया जाना चाहिए। जन संगठनों ने इस कार्य में प्रशासन को हर संभव सहयोग देने का भी भरोसा दिलाया। मंडलायुक्त को दिए गए ज्ञापन में असि में गिरने वाले नालों को रोकने, कूड़ा फेंकने पर रोक लगाने की बात प्रमुखता से उठाई गई।
विज्ञापन



नदी को अतिक्रमण मुक्त कर प्रवाह क्षेत्र के सारे अवरोधों को समाप्त कराने की भी बात इसमें प्रमुखता से शामिल है। कमिश्नर से मिलने गए प्रतिनिधिमंडल में डॉ. आनंद प्रकाश तिवारी, वल्लभाचार्य पांडेय, अनूप श्रमिक, जागृति राही, विनय सिंह, अतुल सिंह और कमलेश शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed