{"_id":"5a81b7ff4f1c1ba4268b9f48","slug":"gang-rape-with-lady-in-jaunpur-in-front-of-husband","type":"story","status":"publish","title_hn":"जौनपुरः पति के सामने महिला से गैंगरेप, एक गिरफ्तार, अन्य की तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जौनपुरः पति के सामने महिला से गैंगरेप, एक गिरफ्तार, अन्य की तलाश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
Updated Mon, 12 Feb 2018 09:21 PM IST
विज्ञापन
रविवार की देर शाम पति के साथ दवा लेकर घर जा रही थी महिला
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
दवा लेकर पति के साथ बाइक से घर लौट रही महिला के साथ रविवार की रात दो बदमाशों ने पिस्टल के बल पर रसूलपुर गांव के पास दुष्कर्म किया। पीड़ित की तहरीर पर सोमवार को पुलिस ने केस दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
सुल्तानपुर जिले के करौदीकला थाना क्षेत्र निवासी महिला रविवार को पति के साथ दवा लेने के लिए जौनपुर जिले के शाहगंज आई थी। दवा लेकर दोनों बाइक से लौट रहे थे। रात करीब नौ बजे खुटहन थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव की पुलिया के पास महिला लघुशंका के लिए सड़क किनारे गई।
उसी वक्त बाइक सवार दो युवक पहुंचे और महिला को देखते ही रुक गए। एक बदमाश ने पिस्टल के बल पर महिला के पति को रोक लिया और दूसरा बदमाश महिला को झाड़ियों के पीछे खींच ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में दूसरे युवक ने भी दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देकर दोनों बाइक से फरार हो गए। भयवश पति-पत्नी घर चले गए। सोमवार को सुबह दोनों खुटहन थाने पहुंचे और पुलिस को तहरीर दी। दोनों बदमाशों को पहचान तो नहीं सके थे लेकिन महिला के पति ने उनकी बाइक का नंबर याद कर लिया था।
इसके आधार पर पुलिस कपसियां गांव के एक युवक को उठाकर थाने ले आई तो महिला ने उसकी पहचान की। पुलिस ने उससे कड़ाई से पूछताछ की तो उसने दूसरे साथी का भी नाम बताया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
पुलिस ने कपसिया गांव निवासी मोजे यादव और उसके साथी के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कर महिला को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया। इस संबंध में एसपी केके चौधरी का कहना है कि महिला की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों का पुलिस पता भी लगा चुकी है। शीघ्र ही दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।