फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Gang rape with class 8th girl, had disappeared from the house a few days ago due to anger

आठवीं की छात्रा को बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म, कुछ दिन पू्र्व घर से नाराज होकर गायब हुई थी

Tue, 13 Jul 2021 06:06 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 13 Jul 2021 06:06 PM IST
विज्ञापन
Gang rape with class 8th girl, had disappeared from the house a few days ago due to anger
demo pic

सोनभद्र जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से आठवीं की छात्रा को बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। मंगलवार को छात्रा के बयान के आधार पर पुलिस ने दो आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने 27 जून को पुलिस को तहरीर देकर बेटी के लापता होने की सूचना दी। उसका कहना था कि बेटी (14) कक्षा आठवीं में पढ़ती है। गांव के बगल का रहने वाले एक युवक उनकी बेटी को मोबाइल देकर अश्लील मैसेज भेजता था। इसकी जानकारी होने पर उन्होंने बेटी को डांट फटकार लगाई तो नाराज होकर 26 जुलाई की रात वह कहीं चली गई। 

विज्ञापन

तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा कायम कर खोजबीन शुरू की। लापता छात्रा सात जुलाई को मड़िहान थाना क्षेत्र में मिली। पूछताछ करने पर पुलिस को किशोरी ने अपने घरवालों के बारे में जानकारी दी। मड़िहान पुलिस की सूचना पर सदर कोतवाली पुलिस उसे राबर्ट्सगंज ले आई। उससे घर से भागने के बारे में पूछताछ की।

किशोरी ने बताया कि घर से नाराज होकर निकली तो मधुपुर क्षेत्र में दो युवक मिले। युवक उसे झांसे में लेकर एक कमरे में ले गए। आरोप है कि युवक उसे बंधक बनाकर दुष्कर्म करते थे। पुलिस ने बाल गृह बालिका में किशोरी को रखवाया। सोमवार को कोर्ट में पीड़िता ने बयान दिया। बयान का अवलोकन कर विवेचक गोपाल सिंह ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। 

इस संबंध में इंस्पेक्टर क्राइम विद्यासागर ने बताया कि किशोरी के पिता की तहरीर पर अपहरण का मुकदमा दर्ज था। किशोरी के बयान के आधार पर दर्ज मुकदमे में सामूहिक दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं की बढ़ोत्तरी करते हुए पकड़े गए आरोपी विमलेश और अजय का चालान कर दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed