फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Ganesha's Sahasranaam puja was performed with 1008 laddus and durva

Varanasi News: 1008 लड्डू और दूर्वा से हुआ बड़ा गणेश का सहस्त्रनाम पूजन

Wed, 24 Dec 2025 01:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 24 Dec 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
Ganesha's Sahasranaam puja was performed with 1008 laddus and durva
लोहटिया स्थित बड़ा गणेश मंदिर में किया गया भव्य श्रृंगार। अमर उजाला - फोटो : poni news
लोहटिया स्थित प्राचीन श्री बड़ा गणेश मंदिर में मंगलवार को भगवान गणेश का वृहद वार्षिक शृंगार महाआरती और गणेश सहस्रनाम पूजन के साथ श्रद्धा एवं विधि-विधान से संपन्न हुआ। बड़ा गणेश का 1008 लड्डू और दूर्वा से सहस्त्रनाम पूजन किया गया। इसके साथ ही भगवान को 56 प्रकार के भोग लगाकर 108 दीपों से महाआरती उतारी गई।
विज्ञापन

मंदिर के पुजारी पं. सुभाष तिवारी और पं. राजेश तिवारी ने बताया कि सुबह भगवान बड़ा गणेश को विधिवत स्नान कराया गया। इसके बाद सिंदूर व देशी घी से लेपन कर नया कंबल, शाॅल, दुपट्टा और फूल-मालाओं से भव्य शृंगार किया गया। माता रिद्धि–सिद्धि को भी नई साड़ी पहनाकर शृंगारित किया गया। पं. प्रदीप तिवारी ने दूर्वा, धान का लावा और देशी घी के लड्डुओं से भगवान गणेश का सहस्रनाम पूजन कराया।
विज्ञापन

शाम को मंदिर परिसर में देशी घी से निर्मित 56 प्रकार के भोग, पकवान, फल और दूध भगवान गणेश को अर्पित किए गए। शाम 6 से 7 बजे तक काशी के वैदिक ब्राह्मणों ने वेद पूजन व वसंत पूजन किया। रात आठ बजे भगवान गणेश की 108 दीपों से महाआरती हुई। प्रभु विशाल केशरी के संयोजन में मां कल्याणी जागरण मंडल के कलाकारों ने भजन-कीर्तन प्रस्तुत किया। गायक आदित्य शुक्ला ने जय गणेश जय गणेश देवा..., अभिषेक जायसवाल ने गाइये गणपति जगवंदन... और शिवानी शुक्ला ने राम आएंगे तो अंगना सजाऊंगी... प्रस्तुत किया। नीरज पांडेय, विशाल व शशि और अमित बिंद ने संगत की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed