{"_id":"643bbaa91d659efab00b421d","slug":"g20-summit-varanasi-shehnai-at-the-airport-and-dhobia-dance-at-various-places-g20-guests-being-welcomed-like-2023-04-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"G20 Summit Varanasi: एयरपोर्ट पर शहनाई और जगह-जगह पर धोबिया डांस, जी20 के मेहमानों का ऐसे हो रहा स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
G20 Summit Varanasi: एयरपोर्ट पर शहनाई और जगह-जगह पर धोबिया डांस, जी20 के मेहमानों का ऐसे हो रहा स्वागत
Sun, 16 Apr 2023 02:36 PM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: किरन रौतेला
Updated Sun, 16 Apr 2023 02:36 PM IST
सार
जी20 सदस्यों के स्वागत के लिए शिवपुर के पास अतुलानन्द स्कूल के सामने आजमगढ़ के लोक कलाकारों ने धोबिया नृत्य प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
G20 Summit Varanasi: एयरपोर्ट पर शहनाई और जगह-जगह पर धोबिया डांस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वाराणसी में जी-20 सम्मेलन के मेहमानों का आगमन शुरू हो गया है। विदेशी मेहमानों का बाबतपुर एयरपोर्ट पर तिलक लगाकर और शहनाई वादन से स्वागत किया गया। इटली, ब्राजील ,अर्जेंटीना, चीन, यूरोपीय यूनियन, फ्रांस, जापान, रसिया, नीदरलैंड, सिंगापुर,स्पेन, केन्या,मारिशस से तीस मेहमान बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचे और वाराणसी के लिए रवाना हुए।
जी20 सदस्यों के स्वागत के लिए शिवपुर के पास अतुलानन्द स्कूल के सामने आजमगढ़ के लोक कलाकारों ने धोबिया नृत्य प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
जी20 सदस्यों के स्वागत के लिए शिवपुर के पास अतुलानन्द स्कूल के सामने आजमगढ़ के लोक कलाकारों ने धोबिया नृत्य प्रस्तुत किया।
काशी पहुंचे G20 के मेहमान
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि जी20 के मेहमानों का आना शनिवार से शुरू हो गया था। जी-20 शिखर सम्मेलन में शामिल होने काशी पहुंचे विदेशी मेहमान काशी की आतिथ्य परंपरा से अभिभूत हो गए। एयरपोर्ट पर उतरते ही शिव की नगरी में उन्हें भी कण-कण शंकर का अहसास हुआ। शिव के रंग में रंगी काशी के कण-कण ने उन्हें स्वागत की जो अनुभूति कराई वह उनके चेहरों पर नजर आ रही थी। शनिवार को तीन दलों के आगमन के साथ ही विदेशी मेहमान काशी पहुंचने लगे हैं।