फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   G20 Summit guest will welcomed with Gulabi Meenakari peacock in varanasi

G20 Summit: वाराणसी में गुलाबी मीनाकारी के मोर से होगा मेहमानों का स्वागत, 100 परिवारों ने किया तैयार

Thu, 08 Jun 2023 09:30 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 08 Jun 2023 09:30 PM IST
सार

जी-20 सम्मेलन के तहत वाराणसी में 11 से 13 जून तक बैठक आयोजित है। दुनिया के 20 सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाले देशों से वाराणसी आने वाले मेहमानों का स्वागत गुलाबी मीनाकारी के मोर से  होगा। 

विज्ञापन
G20 Summit guest will welcomed with Gulabi Meenakari peacock in varanasi
गुलाबी मीनाकारी से मोर बनाते कलाकर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दुनिया के 20 सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाले देशों के साथ भविष्य की चुनौतियों पर मंथन के लिए काशी तैयार हो गई है। जी-20 सम्मेलन के तहत मंत्री समूह की बैठक में आने वाले मेहमानों की अगवानी को अंतिम रूप दे दिया गया है। 11 से 13 जून तक आयोजित बैठक होनी है। जी-20 सम्मेलन के तहत काशी आने वाले मेहमानों को जो उपहार दिए जाएंगे, उनमें काशी के कारीगरों का हुनर दमकेगा।

विज्ञापन


उपहार के तौर पर मेहमानों को गुलाबी मीनाकारी से बने मोर दिए जाएंगे। उन्हें ओडीओपी और जीआई उत्पादों के बारे में जानकारी भी दी जाएगी।  गुलाबी मीनाकारी के नेशनल अवार्डी कुंज बिहारी ने बताया कि जी-20 देशों के मेहमानों के लिए खास तौर पर भारत का राष्ट्रीय पक्षी मोर का ऑर्डर मिला है।

विज्ञापन

पैकेजिंग के लिए बनाया जा रहा खास बॉक्स

ऑर्डर को पूरा करने के लिए करीब 100 से अधिक प्रशिक्षित और पुस्तैनी कारीगरों का परिवार जुटा है। उन्होंने बताया कि गुलाबी मीनकारी से मुंह मोड़ चुके कारीगरों की उम्मीद जगी है। गुलाबी मीनाकारी के साथ ही इसके पैकेजिंग के लिए खास बॉक्स बनाने वालों के अलावा दर्जनों परिवार को रोजगार मिल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: बालासोर ट्रेन हादसे के बाद बरेका में बढ़ी सतर्कता, उप महाप्रबंधक ने लिया ये बड़ा फैसला

नमो घाट, सारनाथ और होटल में काशी की संस्कृति देखेंगे मेहमान

जी-20 बैठक में मेहमानों का स्वागत काशी की परंपरा के अनुसार होगा। नमो घाट, सारनाथ और नदेसर स्थित होटल होटल में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन की तैयारी चल रही है। साफ-सफाई से लेकर साज सजावट तक को अंतिम रूप दिया जा रहा है। 10 जून तक सभी काम पूरे कर लिए जाएंगे। मेहमान 11 जून को बनारस पहुंचेंगे। एयरपोर्ट के बाद रास्ते में जयपुरिया स्कूल, अतुलानंद तिराहे पर भी उनका स्वागत किया जाएगा।

होटल में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। यहीं पर रात्रि भोज होगा। अगले दिन टीएफसी में बैठक के बाद मेहमान नमो घाट पर सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल होंगे। दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती देखेंगे। फ्लोटिंग जेटी को व्यवस्थित कराया गया है। शहर के डिवाइडरों के आसपास गमले लगाए जा रहे हैं। पेड़ों पर लाइटिंग हो रही है। सारनाथ में भी विभिन्न सांस्कृतिक आयोजनों की व्यवस्था की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed