फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Banarasi paan and lame mango will soon be included in GI tag

जल्द जीआई टैग में शामिल होगा बनारसी पान और लंगड़ा आम, मिर्जापुर के चार उत्पादों को भी जीआई पंजीकरण के लिए भेजा गया

Thu, 18 Jun 2020 08:24 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Thu, 18 Jun 2020 08:24 AM IST
विज्ञापन
Banarasi paan and lame mango will soon be included in GI tag
banarasi paan - फोटो : Instagram
मिर्जापुर के चार उत्पादों सहित प्रदेश के 26 उत्पाद जीआई रजिस्ट्रेशन के लिए चिह्नित किए गए हैं। देश दुनिया में प्रसिद्ध बनारसी पान व लंगड़ा आम को भी जीआई दर्जा मिल सकता है।  इसके साथ रामनगर के चोखा के लिए विख्यात बैंगन और आदमचीनी चावल को भी जीआई टैग में जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन


इस संबंध में पद्मश्री व जीआई एक्सपर्ट डॉ. रजनीकांत ने तैयारी शुरू कर दी है। मिर्जापुर के आदमचीनी चावल को विशेष रूप से फोकस किया गया है। यह चावल जिले के भुइली, चकिया व शेरवां के गांव की ओर बहुतायत में पैदा होता है। यह अपने स्वाद व खुशबू के लिए मशहूर है।
विज्ञापन


रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के गांव में इस चावल की बहुतायत से पैदावार होती है। इन उत्पादों को जीआई टैग मिलने के बाद मिर्जापुर को भी विश्व प्रसिद्धि मिलेगी। इसी प्रकार से मिर्जापुर का पान परंपरागत रूप से लोगों को पसंद आता है। सब्जियों में बैंगन व फलों में लंगड़ा आम भी प्रसिद्ध है। बनारसी लंगड़ा की टक्कर का कोई आम नहीं है। इसको भी जीआई टैग मिलने वाला है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पद्मश्री व जीआई एक्सपर्ट डॉ. रजनीकांत ने बताया कि उत्तर प्रदेश के एक जनपद एक उत्पाद में चयनित बाराबंकी का हैंडलूम, मुज्जफरनगर का गुड़, आगरा का लेदर फुटवियर, बागपत का हैंडलूम उत्पाद, जालौन का हैंडमेड पेपर के जीआई पंजीकरण प्रक्रिया को वहां की स्थानीय उत्पादक संस्थाओं द्वारा नाबार्ड एवं प्रदेश सरकार (ओडीओपी सेल-एमयसएमई विभाग) के सहयोग से संस्था ह्यूमन वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा शुरू किया जा चुका है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed