Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Submerged soil on third line under construction, down operation prevented, 12 trains parked in outer

Mirzapur News: निर्माणाधीन तीसरी लाइन पर धंसी मिट्टी, डाउन संचालन रोका, 12 ट्रेनें आउटर में खड़ी

Wed, 11 Nov 2026 01:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 11 Nov 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
Submerged soil on third line under construction, down operation prevented, 12 trains parked in outer
मिर्जापुर। मुगलसराय से प्रयागराज के बीच बन रही तीसरी रेल लाइन में झिंगुरा के पास मिट्टी धंसने से डाउन लाइन पर ट्रेन संचालन रोक दिया गया है। 12 ट्रेनें आउट पर खड़ी रहीं। सूचना पर उत्तर मध्य रेलवे के इंजीनियर जांच करने पहुंचे हैं।
विज्ञापन

अप लाइन पर ट्रेनों का संचालन चल रहा है। डेढ़ वर्ष पहले मुगलसराय से प्रयागराज के बीच 120 किलोमीटर लंबी तीसरी लाइन बिछाई जा रही है। इस रूट पर दो रेल पटरी पहले से है। जिसमें एक अप और डाउन लाइन है। डाउन लाइन के बगल में तीसरी रेलवे लाइन बिछाई जा रही है। झिंगुरा के पास साढ़े छह बजे के निर्माण कार्य के दौरान मिट्टी धंस गई। इस कारण बगल में डाउन लाइन पर ट्रेनों का संचालन बंद कर दिया गया है। जिस कारण जोधपुर हावड़ा, मूरी, महानंदा, गोंदिया बरौनी समेत 12 ट्रेनों को आउटर में रोका गया है। उत्तर मध्य रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी अमित सिंह ने बताया कि मिर्जापुर-झिंगुरा रेलखंड के मध्य तीसरी रेल लाइन के निर्माण कार्य के दौरान छह बजकर 20 मिनट पर मिट्टी धंस गई। सूचना मिलते ही रेलवे प्रशासन द्वारा तत्काल आवश्यक एहतियाती कदम उठाए गए। अप लाइन पर रेल परिचालन सुचारु रूप से जारी है।
विज्ञापन

इनसेट
सात ट्रेनों का बदला गया मार्ग, एक ट्रेन निरस्त, अप लाइन पर आवागमन जारी
मिर्जापुर-झिंगुरा रेलखंड के बीच तीसरी रेल लाइन के निर्माण कार्य के दौरान मंगलवार शाम मिट्टी धंसने से सात ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित किया गया है। इनमें ट्रेन संख्या 12274, 12398, 12368 और 12947 को प्रयागराज जंक्शन, प्रयागराज रामबाग, बनारस, वाराणसी जंक्शन और पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन के रास्ते चलाया जाएगा। यह जानकारी उत्तर मध्य रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी अमित सिंह ने दी। इसके अलावा 10 नवंबर को चलने वाली ट्रेन संख्या 26505 और नौ नवंबर को रवाना हुई ट्रेन संख्या 12167 को प्रयागराज जंक्शन, प्रयागराज रामबाग और बनारस के रास्ते डायवर्ट किया गया है। ट्रेन संख्या 22971 को भी परिवर्तित मार्ग से चलाया जाएगा। वहीं, सूबेदारगंज से पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन जाने वाली ट्रेन संख्या 63238 को निरस्त कर दिया गया है। यह ट्रेन प्रयागराज छिवकी स्टेशन पर खड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed