फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   G-20 Summit Royal welcome to foreign guests who arrived at Varanasi airport

G-20 Summit: वाराणसी पहुंचे विदेशी मेहमानों का शाही स्वागत, एयरपोर्ट से होटल तक भव्य दिखा नजारा

Wed, 23 Aug 2023 11:26 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 23 Aug 2023 11:26 PM IST
सार

जी20 देशों के कल्चरल वर्किंग ग्रुप के ज्यादातर सदस्य बुधवार को वाराणसी आ गए। इस ग्रुप की बैठक गुरुवार व शुक्रवार को बड़ालालपुर स्थित हस्तकला संकुल में होगी।

विज्ञापन
G-20 Summit Royal welcome to foreign guests who arrived at Varanasi airport
वाराणसी पहुंचे विदेशी मेहमानों का शाही स्वागत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जी-20 देशों की संस्कृति को समृद्धशाली बनाने की रणनीति वाराणसी में बनेगी। अलग-अलग सभ्यता व संस्कृति को जोड़ने का खाका तैयार किया जाएगा। इसी सिलसिले में कल्चरल वर्किंग ग्रुप का 170 सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल बुधवार को वाराणसी आया। इस ग्रुप की बैठक गुरुवार व शुक्रवार को बड़ालालपुर स्थित हस्तकला संकुल में होगी।

विज्ञापन


इसमें जो प्रस्ताव बनेंगे, उसपर 25 और 26 अगस्त को जी20 देशों के संस्कृति मंत्री चर्चा करेंगे। इसमें केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी व मीनाक्षी लेखी भी हिस्सा लेंगी। अंतिम दिन उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रहेंगे।  जी20 देशों के कल्चरल वर्किंग ग्रुप के ज्यादातर सदस्य बुधवार को वाराणसी आ गए। सबका शाही अंदाज में स्वागत किया गया।

विज्ञापन

स्वागत से अभिभूत दिखे मेहमान

लाल बहादुर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से होटल तक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। शहनाई बजी। बग्घी से होटल तक पहुंचाया गया। इससे मेहमान अभिभूत दिखे। सब सांस्कृतिक प्रस्तुतियों को कैमरे में कैद करते नजर आए। केंद्रीय संयुक्त सचिव लिली पांडेय के मुताबिक, गुरुवार से होने वाली बैठक में विभिन्न देशों की संस्कृति को संरक्षित करने व उन्हें बढ़ावा देने का खाका तैयार किया जाएगा। साथ ही अंतरराष्ट्रीय डाक टिकट जारी किया जाएगा। वैश्विक वेबिनार रिपोर्ट के रूप में जी 20 कल्चर का मसौदा भी तैयार होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: मारपीट में जान गंवाने वाले प्रधान पति के घर पहुंचे ओमप्रकाश राजभर, बोले- अन्याय नहीं होने दूंगा

प्राचीन नगरी में हो रही वर्किंग ग्रुप की बैठक

G-20 Summit Royal welcome to foreign guests who arrived at Varanasi airport
वाराणसी पहुंचे विदेशी मेहमानों का शाही स्वागत - फोटो : अमर उजाला

केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय की संयुक्त सचिव लिली पांडेय बुधवार को शहर आईं और सम्मेलन से जुड़ी तैयारियों की जानकारी ली। इसके बाद कमिश्नरी सभागार में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि काशी संस्कृति की नगरी है। सबसे प्राचीन शहर है, इसीलिए कल्चरल वर्किंग ग्रुप की बैठक की जा रही है। इससे पहले खजुराहो, भुवनेश्वर और हंपी में बैठक हुई थी।

क्षेत्रीय नृत्य व संगीत को मिलेगी वैश्विक मान्यता

G-20 Summit Royal welcome to foreign guests who arrived at Varanasi airport
वाराणसी पहुंचे विदेशी मेहमानों का शाही स्वागत - फोटो : अमर उजाला

संयुक्त सचिव ने कहा कि देश की संस्कृति के साथ ही क्षेत्रीय नृत्य, संगीत, खान-पान, क्षेत्रीय कला आदि को पूरी दुनिया में प्रचार-प्रसार किया जाएगा। इसे वैश्विक स्तर पर मान्यता दिलाई जाएगी। वर्किंग ग्रुप की बैठक में चार मुद्दों पर चर्चा होगी। इसमें सांस्कृतिक विरासतों के संरक्षण और बचाव, जीवन शैली, पर्यावरण और भाषाओं का बचाव, पारंपरिक कला, रचनात्मकता और अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के साथ ही तकनीक के माध्यम से संस्कृतियों को बढ़ावा देना है। कथक, क्षेत्रीय संगीत ताल तराना के अलावा सुर सुधा बैंड की लाइव प्रस्तुति होगी। सुरसुधा बैंड में जी 20 के अलावा 9 अन्य देशों के कलाकार हिस्सा लेंगे।

तीन दिवसीय दौरे पर आज आएंगी मीनाक्षी लेखी

G-20 Summit Royal welcome to foreign guests who arrived at Varanasi airport
केंद्रीय विदेश एवं संस्कृति राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी - फोटो : Twitter@M_Lekhi

केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी बृहस्पतिवार को तीन दिवसीय दौरे पर काशी आएंगी। दिल्ली एयरपोर्ट से चलकर वह सुबह 11.45 बजे बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचेगी। वहां से ताज होटल के लिए प्रस्थान करेंगी। इसके बाद बैठक व कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगी। 26 अगस्त को सुबह 6.30 बजे के बाद ताज होटल से वाराणसी एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगी। सुबह 8.35 की फ्लाइट से नई दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगी।

दो दिवसीय दौर पर 26 अगस्त को आएंगे सीएम योगी

केंद्रीय संयुक्त सचिव लिली पांडेय ने बताया कि संस्कृति मंत्रियों की बैठक में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हिस्सा लेंगे। वह दो दिवसीय दौरे पर 26 अगस्त को काशी आएंगे। संस्कृति मंत्रियों के सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। 27 अगस्त की सुबह लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed