फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   G-20 preparation by varanasi municipality

वाराणसी: जी20 थीम पर सजाए संवारे जाएंगे वीआईपी रूट

Tue, 21 Feb 2023 09:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 21 Feb 2023 09:00 AM IST
विज्ञापन
G-20 preparation by varanasi municipality
जी20 की छह बैठकें काशी में प्रस्तावित हैं। अप्रैल में पहली बैठक होगी। इसे ध्यान में रखकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। मेहमान देशों के महापुरुषों और वास्तुशिल्प की चित्रकारी कर वीआईपी रूटों को सजाया संवारा जाएगा। इसके लिए काम शुरू करने के पूर्व की तैयारियां कर ली गईं हैं।
विज्ञापन

वसुधैव कुटुंबकम की सोच को काशी की धरती पर उतारा जाएगा। इसके तहत क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय थीम पर काशी के प्रमुख मार्गों पर चित्रकारी की जाएगी। सड़क से लेकर इमारतों और घाटों तक रोशनी, रंग-रोगन के साथ ही सजाया संवारा जाएगा। जनसहभागिता के साथ शहर का सौंदर्यीकरण भी किया जाएगा। कुछ प्रमुख दीवारों पर चित्रकारी की जाएगी। इसकी रूपरेखा कई विभाग मिल कर बना रहे हैं।
विज्ञापन

वीडीए उपाध्यक्ष अभिषेक गोयल के अनुसार मेहमान देशों के वास्तुशिल्प, उन देशों की महान हस्तियों, प्रमुख राजनयिक, संत, गुरु, यूथ आइकॉन, विभूतियों के अलावा श्री काशी विश्वनाथ धाम, भगवान बुद्ध और पर्यावरण आधारित चित्रकारी होगी। नगर निगम के अपर नगर आयुक्त राजीव कुमार राय के अनुसार कई कार्य कराए जाएंगे। इसके तहत जी20 पार्क का निर्माण कार्य कराया जाएगा। वीआईपी रूटों को गड्ढामुक्त करना है। टीएफसी, होटल ताज, सर्किट हाउस, चौकाघाट, रुद्राक्ष कंवेंशन सेंटर, नमो घाट तक के इलाके को सजाएंगे। इस मार्ग के फुटपाथ, नालियों, बिजली तारों को व्यवस्थित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मकान व दुकान खुद से रंगने की बीएनआई सदस्यों ने ली शपथ
विकास प्राधिकरण की अपील पर सोमवार को बीएनआई सदस्यों ने अपने दुकान व मकान का सुंदरीकरण खुद से कराने की शपथ ली। सभी सदस्य जूम मीटिंग के माध्यम से जुड़े थे। जी20 के लिए वीडीए द्वारा नामित एंबेसडर व बीएनआई के वरिष्ठ सदस्य धमेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा कराए जा रहे शहर के सुंदरीकरण में सहयोग करने के लिए सभी सदस्य सहमत हैं।

रंगों का किया गया चयन
जी20 को ध्यान में रखकर वीडीए की ओर से जिले के 30 किमी दायरे को क्लस्टर में बांटा गया है। इसमें बाबतपुर एयरपोर्ट से लेकर शहर से उन हिस्सों को लिया गया है। जहां पर सम्मेलन के तहत बैठकें होंगी। इन स्थानों को एक स्वरूप देने का प्रयास किया गया है। इसके लिए कलर कोड निर्धारित किए गए हैं। इनमें घर और प्रतिष्ठान रंगे जाएंगे। इसके लिए रंगों का चयन किया गया है। इनमें प्रमुख रूप से पीच, क्रीम, आफ व्हाईट, मिंट कलर, हाईलाइटर के लिए टेराकोटा, पिंक, ब्लू एवं ग्रीन कलर का चयन किया गया है।
सात स्थानों पर होगी वॉल पेंटिंग
भोजूबीर तिराहा से सर्किट हाउस चौराहा।
सर्किट चौराहा से गोलघर चौराहा।
गोलघर चौराहा से वरुणा पुल तक।
धर्मपाल चौराहा (सारनाथ) से कंबोडियन मंदिर तक।
कंबोडियन मंदिर से सुहेलदेव चौक तक।
अंधरा पुल से चौकाघाट पुल तक।
जिला कारागार से गिरजा देवी सांस्कृतिक संकुल, चौकाघाट तक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed