फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Full dress rehearsal for Republic Day parade

Varanasi News: गणतंत्र दिवस परेड की तैयारियों को लेकर फुल ड्रेस रिहर्सल

Sun, 25 Jan 2026 12:40 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jan 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
Full dress rehearsal for Republic Day parade
प्रशिक्षु महिला आईपीएस समेत 400 महिला पुलिसकर्मी बनेंगी परेड का हिस्सा, महिला सशक्तिकरण आधारित झांकियां
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। गणतंत्र दिवस पर पुलिसलाइन में परेड की तैयारियों के लिए शनिवार को फुल ड्रेस रिहर्सल किया गया। परेड में 16 टोलियों में 400 महिला पुलिसकर्मी शामिल रहीं। परेड में प्रशिक्षु महिला आरक्षियों की 10 टोलिया, ब्लैक कमांडो की 1 टोली, महिला घुड़सवारों और ट्रैफिक महिला पुलिसकर्मी की एक-एक टोली, स्कूटी दस्ता और पीआरवी में भी महिला पुलिसकर्मी शामिल है। अपर पुलिस उपायुक्त/सहायक पुलिस आयुक्त लाइन डॉ. ईशान सोनी ने बताया कि परेड की कमांडर से लेकर कमांडो तक महिला पुलिस अधिकारी और कर्मचारी रहेंगी।
घोड़े पर सवार परेड की फर्स्ट, सेकंड और थर्ड कमांड की जिम्मेदारी भी महिलाओं के ही हाथों में होगी। परेड में प्रशिक्षु महिला पुलिस की 10 टोलियां, महिला कमांडो की एक टोली, ट्रैफिक महिला पुलिसकर्मी की एक टोली ,जिला पुलिस के विभिन्न थानों की 4 टोली। पीआरवी और स्कूटी दस्ता में भी महिला पुलिसकर्मी सवार रहेंगी। महिला सशक्तीकरण आधारित झांकियां और घुड़सवार पुलिस की भी दिखेगी। उत्तर प्रदेश, गुजरात, छत्तीसगढ़, राजस्थान का लोकनृत्य देखने को मिलेगा। पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने बताया कि यह परेड न केवल पुलिस विभाग में महिलाओं की बढ़ती भूमिका को दर्शाएगी, बल्कि समाज को यह संदेश भी देगी कि महिलाएं किसी भी जिम्मेदारी को पूरी क्षमता और आत्मविश्वास के साथ निभा सकती हैं।
विज्ञापन

गर्व है कि गणतंत्र दिवस पर वाराणसी पुलिस को लीड करने का मौका मिल रहा है। अकेली नहीं हूं, मेरे साथ 400 प्रशिक्षु महिला आरक्षी, महिला सब-इंस्पेक्टर हैं। इस साल 26 जनवरी की परेड, मिशन शक्ति को पावर और अन्य महिलाओं को प्रेरणा देगी। - मानसी दहिया, फर्स्ट इन कमांड ,प्रशिक्षु आईपीएस
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article