{"_id":"614e2b3a8ebc3ef8d81d7685","slug":"fruit-orchards-will-flourish-in-the-village-on-the-banks-of-the-ganges-varanasi-news-vns6135393126","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा किनारे गांव में लहलहाएंगे फलों के बाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा किनारे गांव में लहलहाएंगे फलों के बाग
विज्ञापन
जिले के चोलापुर, चिरईगांव और काशी विद्यापीठ विकासखंड के गंगा किनारे के गांव आने वाले दिनों में फलों के बाग से लहलहाएंगे। इसके लिए किसानों को 36 किस्तों में उद्यान विभाग की ओर से 10 लाख 8000 रुपये मिलेंगे।
किसान अपने खेतों में आम, अमरूद, आंवला, बेर, बेल, अनार, शरीफा, नींबू की बागवानी कर सकेंगे। कटीले तार से बाग की सुरक्षा के साथ इंटर क्रॉपिंग के रूप में साग भाजी की फसल उगा सकेंगे। इसके लिए विभाग की ओर से एक कार्य योजना तैयार की गई है। जिला उद्यान अधिकारी संदीप कुमार गुप्त ने बताया कि गंगा के तटवर्ती क्षेत्रों में 150 हेक्टेयर क्षेत्रफल में बागवानी कराने का लक्ष्य मिला है। जिसके तहत किसानों को बागवानी और खेती की सुरक्षा के लिए 3000 रुपये प्रति माह प्रति हेक्टेयर की दर से तीन वर्षों तक डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से सीधे खाते में दिया जाएगा।
10 हेक्टेयर का तैयार होगा कलस्टर
संदीप ने बताया कि योजना के तहत 10 -10 हेक्टेयर के क्लस्टर तैयार किया जाएगा। 16 बिस्वा से लेकर एक हेक्टेयर तक बागवानी लगाने वाले किसानों का चयन प्रथम आवक, प्रथम पावक के आधार पर किया जाएगा। इच्छुक किसान अपने खतौनी, बैंक पासबुक, आधार कार्ड और फोटो के साथ जिला उद्यान अधिकारी कार्यालय कचहरी या उद्यान विभाग की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।