फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   From tomorrow Kamayani Express will go to Mumbai via Ballia, Ghazipur and Cantt.

Indian Railways: कामायनी एक्सप्रेस का कल से बदलेगा स्थान और समय, बलिया से इन स्टेशनों से होकर जाएगी मुंबई

Sat, 09 Dec 2023 11:08 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी।बलिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी।बलिया Published by: किरन रौतेला Updated Sat, 09 Dec 2023 11:08 AM IST
सार

कामायनी एक्सप्रेस दोपहर 12.45 बजे बलिया स्टेशन से खुलेगी और गाजीपुर सिटी, औड़िहार और कैंट स्टेशन से होते हुए शाम 4 बजे मुंबई रवाना होगी। ट्रेन को हरी झंडी बलिया के सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त दिखाएंगे।

विज्ञापन
From tomorrow Kamayani Express will go to Mumbai via Ballia, Ghazipur and Cantt.
कामायनी एक्सप्रेस - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बनारस-लोकमान्य तिलक टर्मिनस (कामायनी एक्सप्रेस) का विस्तार बलिया तक हुआ है। दस दिसंबर से 11072 कामायनी एक्सप्रेस दोपहर 12.45 बजे बलिया स्टेशन से खुलेगी और गाजीपुर सिटी, औड़िहार और कैंट स्टेशन से होते हुए शाम 4 बजे मुंबई रवाना होगी। ट्रेन को हरी झंडी बलिया के सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त दिखाएंगे। पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि वापसी यात्रा में 11071 कामायनी एक्सप्रेस वाराणसी कैंट से देर शाम 7:55 बजे खुलेगी और औड़िहार पर 8:50 बजे, गाजीपुर सिटी से 9:30 बजे छूटकर रात 10:35 बजे बलिया पहुंचेगी।

विज्ञापन

बलिया-फेफना मार्ग में ब्लाॅक से बदले मार्ग से चलेंगी ट्रेनें

पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के बलिया-फेफना रेलखंड पर गार्डर लॉन्चिंग का काम होने के कारण पावर ब्लॉक लिया जाएगा। ऐसे में कुछ ट्रेनों के मार्ग और कुछ ट्रेनों को नियंत्रित करके चलाया जाएगा। पीआरओ अशोक कुमार ने बताया कि सूरत से आठ और 10 दिसंबर को चलने वाली 19045 सूरत-छपरा एक्सप्रेस उत्तर रेलवे पर 90 मिनट और वाराणसी मंडल में 60 मिनट नियंत्रित कर चलाई जाएगी। अमृतसर से 9 दिसंबर को चलने वाली 15934 अमृतसर-न्यू तिनसुकिया एक्सप्रेस मार्ग में 60 मिनट नियंत्रित कर चलाई जाएगी। दिल्ली से 10 दिसंबर को चलने वाली 15116 दिल्ली-बलिया एक्सप्रेस गाजीपुर सिटी में शॉर्ट टर्मिनेट होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed