फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Fringe Festivals Ganga center

उत्सवों का केंद्र बना गंगा किनारा

Fri, 29 May 2015 02:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी Updated Fri, 29 May 2015 02:26 AM IST
विज्ञापन
Fringe Festivals Ganga center
गंगा दशहरा पर गुरुवार को पतित पावनी गंगा का तट कहीं स्नान-दान, अनुष्ठान तो कहीं उत्सव का केंद्र बना रहा। पुण्य की डुबकी लगाने के लिए भोर में ही देश के कोने-कोने से भक्तों की भीड़ घाटों पर लग गई। सीढ़ियों से लेकर लहरों पर दीपमालाएं इतराईं तो कामनाओं से भरे श्रद्धालुओं ने सीढ़ियों पर हल्दी-चंदन के टीके लगाकर प्रार्थना की। शाम को चंवर डुलाती देव कन्याओं की मौजूदगी में दशाश्वमेध घाट पर गंगा की महाआरती की छटा निहारने के लिए सात किनारे के भवनों, मंदिरों की छतों, सीढ़ियों से लेकर नावों तक खचाखच सैलाब उमड़ पड़ा।
विज्ञापन


मान्यता है कि गंगा दशहरा पर गंगा स्नान से जाने अनजाने में हुए पापों से मुक्ति मिल जाती है। ऐसे में सनातनी परंपरा से जुड़े लोगों ने पत्नी, बच्चों के साथ गंगा घाटों का रुख किया। बसों, ट्रेनों के अलावा निजी वाहनों से भी लोग काशी में गंगा स्नान के लिए पहुंचे। अस्सी घाट पर बांस-बल्ली से बने सुरक्षा घेरे के भीतर स्नान के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। हालांकि रीवा-गंगा महल घाटों पर सिल्ट सफाई के लिए खुदाई होने की वजह से वहां कम लोग डुबकी लगाने के लिए उतरे लेकिन तुलसी घाट पर स्नानार्थियों ने जमकर डुबकी लगाई।
विज्ञापन


दशाश्वमेध घाट पर स्नान के बाद महिलाएं समूहों में गंगा की आराधना के गीत गाती रहीं। दीपों की लड़ियां सजाने के साथ ही आरती भी उतारी जा रही थी। गंगा की पूजा कर मनोरथ पूर्ति के लिए कामनाएं करने वालों की आस्था देखते बन रही थी। रामघाट पर पं. नारायण गुरु के संयोजन में गंगा आरती के बाद प्रदूषण मुक्ति की कामना को लेकर अभिषेक किया गया। सिंधिया घाट पर महर्षि महेश योगी आश्रम के बटुकों ने रुद्राभिषेक के बाद गंगा आरती की। रमन श्रीवास्तव के संयोजन में आरती हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed