फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Friends came in green clothes, danced and sang Kajri

Varanasi News: हरे वस्त्रों में आई सहेलियां, नाचीं और कजरी गाईं

Sun, 10 Sep 2023 01:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 10 Sep 2023 01:10 AM IST
विज्ञापन
Friends came in green clothes, danced and sang Kajri
हरे परिधान और सोलह शृंगार...हाथों में मेहंदी और झूले पर सखियों का साथ। कुछ ऐसा ही माहौल रहा शनिवार को आर्य महिला पीजी कॉलेज में केंद्रीय ब्राह्मण महासभा की ओर से हरतालिका तीज के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में। इसमें महिलाओं धमाल मचाया। कार्यक्रम की शुरुआत दिव्या और उनकी टीम के सजना है मुझे सजना के लिए...गीत पर नृत्य की प्रस्तुति से हुआ। इसके बाद जया की टीम ने शिव विवाह को नृत्य के माध्यम से मंच पर जीवंत किया तो पूरा सभागार हर हर महादेव के उद्घोष से गूंज उठा। इसके बाद महिलाओं ने बम बम बोल रहा है काशी... गीत पर नृत्य प्रस्तुतियों से समा बांधा। जैसे-जैसे कार्यक्रम आगे बढ़ता गया महिलाओं पर इसका रंग चढ़ता गया। कार्यक्रम की अलगी कड़ी में महिलाओं ने समूह नृत्य की प्रस्तुति से खूब वाहवाही लूटी। एकल नृत्य में उपासना पांडे अपनी प्रतिभा दिखाई। डॉ. रुचि मिश्रा और श्वेता शर्मा के समूह गान और कजरी गाकर माहौल में चार चांद लगा दिए। कार्यक्रम के दौरान म्यूजिकल चेयर, हाउजी गेम, तीज क्वीन प्रतियोगिता में महिलाओं ने हिस्सा लिया और अपना हुनर दिखाया। इसके बाद रैंप पर कैट वॉक किया। अनमैरिड में डॉ. अनामिका सिंह और ईशा जायसवाल ने प्रिंसेज तीज और दिव्या श्रीवास्तव ने तीज क्वीन का खिताब अपने नाम किया। इस दौरान पूजा पांडेय, पूजा दीक्षित, डॉ. प्रतिमा तिवारी प्रो. रचना दुबे आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन


कजरा मुहब्बत वाला.. गीत पर प्रस्तुति से मोहा मन
वाराणसी। इनरव्हील क्लब वाराणसी सेंट्रल की ओर से शनिवार को सिगरा स्थित होटल में तीजोत्सव का आयोजन किया गया। इसमें महिलाओं ने जमकर धमाल मचाया। रंग बिरंगे परिधानों में सजी महिलाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी तो हाउजी, टेबल गेम्स का आनंद लिया। कार्यक्रम की शुरुआत सौम्या के गणेश वंदना पर नृत्य प्रस्तुति से हुई। इसके बाद लतिका शाह और शालिनी सिंह ने कजरा मुहब्बत वाला.. बालीवुड गीत पर डांस प्रस्तुत कर खूब वाहवाही लूटी। अगली कड़ी में कविता बजाज, नीलम गुप्ता, सुमित्रा सिंह और ज्योति ने तेरी ऊंची शान है मौला.., देर न हो जाए कहीं देर न हो जाए गीत पर प्रस्तुति से माहौल बना दिया। नीना जसरापुरिया को तीज क्वीन का ताज अपने नाम किया। इस दौरान सुषमा अग्रवाल, कविता बजाज, कविता जादवानी, नीमा अग्रवाल आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed