फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   friend of businessman who shot himself also missing in varanasi

Varanasi News: खुद को गोली मारने वाले व्यापारी का दोस्त भी लापता, गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस

Sat, 11 May 2024 03:42 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Sat, 11 May 2024 03:42 PM IST
सार

वाराणसी जिले के शंकुलधारा पोखरे के पास खुद को गोली मार कर खुदकुशी करने वाले व्यापारी का दोस्त भी लापता है। उसकी बाइक मुगलसराय के पास मिली थी। पुलिस अब मामले की गुत्थी सुलझाने में जुटी है। 

विज्ञापन
friend of businessman who shot himself also missing in varanasi
लापता व्यापारी की फाइल फोटो - फोटो : परिजन

विस्तार

खोजवा इलाके में शंकुलधारा पोखरे के पास कंकड़वावीर मस्जिद में गोली मार कर जान देने वाले सीमेंट व्यापारी साजिद अली (60) के शव का शुक्रवार को पोस्टमार्टम किया गया। इस बीच सामने आया कि साजिद अली के दोस्त और लक्सा क्षेत्र के काजीपुर कला निवासी प्लास्टिक व्यापारी दावर बेग (56) सात अप्रैल से लापता हैं। सात अप्रैल की शाम दोनों को एक साथ देखा गया था। शुक्रवार शाम दावर बेग की बाइक मुगलसराय के पास लावारिस हाल में मिली। परिजनों की तहरीर पर लक्सा थाने की पुलिस गुमशुदगी दर्ज कर गुत्थी सुलझाने का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन


यह है मामला
कंकड़वावीर मस्जिद में गुरुवार दोपहर खजूरी कॉलोनी के सीमेंट व्यापारी साजिद अली ने अपनी कनपटी पर लाइसेंसी पिस्टल से गोली मार कर जान दे दी थी। भेलूपुर इंस्पेक्टर विजय कुमार शुक्ला ने बताया कि साजिद के बेटे सद्दाम, पत्नी और भाइयों से खास बातचीत नहीं हो पाई है। उनका अंतिम संस्कार होने के बाद परिजनों से बातचीत की जाएगी। 
विज्ञापन


उधर, दावर बेग के छोटे भाई जावेद अहमद ने बताया कि जहां उनकी दुकान है उसके मकान मालिक साजिद अली के ससुर हैं। साजिद रोज कांप्लेक्स पर आते थे और उनकी हमारे बड़े भाई से अच्छी बातचीत थी। पता लगा कि बड़े भाई पड़ाव की ओर आखिरी बार देखे गए थे। इसलिए परिवार के सदस्य उन्हें पड़ाव और आसपास के इलाके में खोज रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में एडीसीपी काशी जोन चंद्रकांत मीणा ने बताया कि कॉल डिटेल खंगालने के साथ ही सीसी कैमरों की मदद ली जा रही है। व्यापारी को बरामद कर जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed