फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   French tourist return his country due to assault

शर्मनाकः जरूरतमंदों की सेवा करने आए फ्रांसीसी छेड़छाड़ की घटना से आहत, वापस लौटे अपने देश

Tue, 12 Dec 2017 10:41 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Tue, 12 Dec 2017 10:41 AM IST
विज्ञापन
French tourist return his country due to assault
फ्रांसीसी नागरिक के साथ मनबढ़ों से लोहा लेने वाली साहसी बेटियां - फोटो : अमर उजाला
गरीबों, असहायों और जरूरतमंदों की सेवा करने के साथ ही भारत भ्रमण के उद्देश्य से वाराणसी आया छह फ्रांसीसी नागरिकों का दल कुछ मनबढ़ो की छेड़छाड़ व मारपीट की घटना से आहत होकर सोमवार को वापस लौट गया।
विज्ञापन


बता दें कि मिर्जापुर के लखनियादरी में फ्रांसीसी नागरिकों के साथ कुछ मनबढ़ों ने छेड़छाड़ व मारपीट की थी। उन्होंने कहा कि अब दोबारा यहां आने के लिए सिरे से सोचना होगा। विदेशी पर्यटकों की सुरक्षा के लिए भारत सरकार को पुख्ता व्यवस्था करनी चाहिए।
विज्ञापन


फ्रांस निवासी सामाजिक कार्यकर्ता जोंपियर अपने चार महिला मित्रों सहित छह साथियों के साथ 25 नवंबर को शहर पहुंचे थे। सभी ने शिवाला स्थित एक गेस्ट हाउस में कमरा लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार को जोंपियर व उनके साथी और उनके दोस्त नितिन डे व उनकी तीन भतीजी पिकनिक मनाने के लिए मिर्जापुर जिले के अहरौरा थाना अंतर्गत लखनियादरी गए थे। शाम चार बजे के लगभग सभी 10 लोग बैठकर खाना खा रहे थे।

 

इसी दौरान दो युवक पहुंच कर एक फ्रांसीसी युवती पर छींटाकशी करने लगे। नितिन ने दोनों युवकों को डांटकर भगा दिया। थोड़ी ही देर में 10 से 12 की संख्या में युवक मौके पर आए और फ्रांसीसी युवतियों के साथ छेड़खानी के साथ ही विरोध करने वालों से डंडे व कोल्डड्रिंक की बोतल के साथ मारपीट करने लगे। इसी दौरान दो युवकों एक फ्रांसीसी युवती को पकड़ कर खींचने लगे। 

मनबढ़ों से भिड़ गई बेटियां

French tourist return his country due to assault
तीनों बेटियों ने दिखाया साहस - फोटो : अमर उजाला
मनबढ़ों की करतूत देख नितिन की तीन भतीजियां उनसे भिड़ गईं तो मौजूद लोग भी आगे आए और दो युवकों को पकड़ लिया। सौ नंबर पर मिली सूचना के आधार पर पहुंची पुलिस ने दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया।

 

मारपीट में नितिन व उनकी भतीजी रिया दत्ता, मिली दत्ता व तान्या दत्ता को चोट आई है। एसपी मिर्जापुर आशीष तिवारी ने बताया कि घटना को लेकर आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना में चार और के शामिल होने की बात कही गई है, उनकी भी तलाश जारी है।

 

एडीजी जोन बी महापात्रा के निर्देश पर सोमवार को एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह फ्रांसीसी नागरिकों से मुलाकात करने शिवाला स्थित गेस्ट हाउस पहुंचे। यहां जोपिंयर ने एसपी सिटी को बताया वो शाम में शिवगंगा एक्सप्रेस ट्रेन से दिल्ली जाएंगे और वहां से फ्रांस रवाना हो जाएंगे।
 

एसपी सिटी ने फ्रांसीसी नागरिकों को गेस्ट हाउस से मंडुवाडीह रेलवे स्टेशन तक सुरक्षित पहुंचाने के लिए एक दरोगा और दो कांस्टेबल को लगाया। जोपिंयर ने कहा कि लखनियादरी में इलाकाई लोगों और पुलिस ने उनकी मदद की। इसके लिए उन्होंने सभी का शुक्रिया अदा किया। 

तीनों बच्चियों का आभार

French tourist return his country due to assault
फ्रांसीसी नागरिक - फोटो : अमर उजाला
जोंपियर ने बताया कि अभी उन्हें एक और महीने यहां ठहरना था। मगर, रविवार की घटना से वो अंदर से डर गए हैं। इसी वजह से वो वापस लौट रहे हैं। हालांकि, उन्होंने रिया, मिली और तान्या की खासी तारीफ की। बताया कि अराजकतत्व जब छेड़खानी, मारपीट और गालीगलौज कर रहे थे तो उन्हें कुछ समझ में नहीं आया।

 

ऐसे समय में उनके दोस्त नितिन के घर की तीनों बच्चियों ने हिम्मत दिखाई और अराजकतत्वों का डटकर लोहा लिया। तीनों बच्चियों का साहस और जज्बा देखकर वे खासे प्रभावित हुए। फ्रांसीसी युवतियों के साथ छेड़खानी, मारपीट और बलवा सहित अन्य आरोपों में गिरफ्तार किए गए आठों आरोपी कैट और सारनाथ क्षेत्र के हैं।

 

सपी मिर्जापुर ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों में अशोक बिहार कालोनी का इमरान, गणपत नगर पहड़िया का दीपक, नक्खीघाट का प्रभात, अनुपम नगर कालोनी का अभिषेक कुमार यादव, पंचक्रोशी रोड तुलसीनगर का विवेक केसरी, टड़िया का रवि कुमार भारद्वाज और सोना तालाब का जयकिशन है।

 

एसपी ने बताया कि लखनियादरी में शनिवार और रविवार को पुलिस के साथ ही डेढ़ सेक्शन की ड्यूटी लगाई जाती है। रविवार को ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी कहां थे, इसकी जांच कर रिपोर्ट देने के लिए एसपी आपरेशन को कहा गया है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फ्रांसीसी नागरिकों के साथ मारपीट नहीं हुई है।

सुरक्षा की व्यवस्था नहीं

French tourist return his country due to assault
demo pic
केंद्र और प्रदेश सरकार ने बनारस सहित पूर्वांचल के अन्य जिलों में पर्यटन को बढ़ावा देने की मुहिम छेड़ रखी है लेकिन सुरक्षा की कोई पुख्ता व्यवस्था नहीं है।

 

बाबतपुर एयरपोर्ट और कैंट रेलवे स्टेशन से बाहर निकलने के बाद विदेशी नागरिकों की मदद के लिए न कहीं हेल्पसेंटर है और न पुलिस अंग्रेजी में इतनी दक्ष है कि उनके सवाल समझकर जवाब दे सके। इसका जमकर फायदा चोर-उचक्के उठाते हैं और विदेशी पर्यटकों को चूना लगाते हैं।

 

इसके साथ ही विदेशी पर्यटकों के साथ कई बार हिंसक घटनाएं भी हो चुकी हैं लेकिन प्रदेश सरकार की ओर से सुरक्षा की कोई मुकम्मल व्यवस्था नहीं की जा रही है।
 

इसी वर्ष जून के महीने में रोहनिया क्षेत्र में बुजुर्ग फ्रांसीसी महिला के साथ गेस्ट हाउस के चौकीदार ने दुराचार किया था और विरोध करने पर मारपीट कर अधमरा कर दिया था। इससे पहले वर्ष 2015 में रूसी युवती पर लंका क्षेत्र में उसके सिरफिरे दोस्त ने एसिड उड़ेल दिया था।
 

वर्ष 2013 में एक विदेशी युवती को भांग पिलाकर दुराचार किए जाने का मामला सामने आया था। कुछ वर्षों पूर्व लंका थाना के नगवां क्षेत्र में एक जापानी नागरिक का शव संदिग्ध हाल में मिला था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed