फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Freedom to travel out gracefully, tribute to martyrs

शान से निकली स्वतंत्रता यात्रा, शहीदों को नमन

Thu, 18 Aug 2016 02:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Thu, 18 Aug 2016 02:37 AM IST
विज्ञापन
जश्न-ए-आजादी की खुशी में बुधवार को भी जिले में कहीं स्वतंत्रता यात्रा निकली तो कहीं तिरंगा यात्रा। चोलापुर में शहीद स्मारक पर हुए आयोजन में आजादी के रणबांकुरों को नमन किया गया। डीएलडब्‍ल्यू केंद्रीय विद्यालय की आेर से निकली स्वतंत्रता यात्रा में कोई रानी लक्ष्मीबाई बना था तो कोई सरदार भगत सिंह। बच्चों ने अपने अनूठे अंदाज में देश्‍ा के वीर सपूतों को याद किया।
विज्ञापन



17 अगस्त, 1942 को शहीद हुए क्षेत्र के पांच सपूतों की याद में चार दशक से चली आ रही परंपरा के तहत आयोजित कार्यक्रम में श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्रीय जनता और नेताओं ने पांचों रणबांकुरों की शहादत को याद किया और माला-फूल चढ़ाकर शीश झुकाया।  
विज्ञापन

चोलापुर शहीद स्मारक पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. वीर बहादुर सिंह के बेटे बजरंग सिंह और कांग्रेस नेता सतीश चौबे की अगुवाई में शहीद दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शहीद स्मारक और शहीदों के परिवारीजनों की शासन-प्रशासन पर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए एक घंटे धरना भी दिया गया। कांग्रेस नेता का कहना था कि जिन शहीदों की वजह से हमें आजादी मिली, उनके स्मारक पर कभी भी प्रशासन अथवा सरकार का कोई नुमाइंदा माला चढ़ाने तक नहीं आता। कहा गया कि पुलिस अधीक्षक ग्रामीण चोलापुर थाने पर आने के बाद भी शहीद स्मारक तक आने की जहमत नहीं उठा सके। इस पर वीर शहीदों का अपमान, नहीं सहेगा हिंदुस्तान का नाला लगाकर लोगों ने क्षोभ भी जताया। कार्यक्रम में ऋषि सिंह, दिलीप चौबे, बैजनाथ सिंह, लालजी सोनकर, श्वेतकमल चौबे, अशोक पांडेय, अरविंद सिंह, प्रेमशंकर पांडेय, गुलाब यादव, कमलेश सिंह, अखिलेश सिंह, वसीम अंसारी और बबुआ जायसवाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed