फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Free House Number will distributed in varanasi on GIS survey

Free House Number: काशी वासियों को फ्री में मिलेंगे मकानों के नंबर, यहां कर सकतें हैं आवेदन

Sun, 24 Dec 2023 06:52 PM IST
प्रगति चंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: प्रगति चंद Updated Sun, 24 Dec 2023 06:52 PM IST
सार

पहली बार मकान नंबर लेने वालों को कोई शुल्क नहीं देना होगा। नए भवनों का मकान नंबर जारी करने के साथ उसे निगम के अभिलेखों में दर्ज किया जाएगा। साथ ही गृहकर का निर्धारण किया जाएगा। 

विज्ञापन
Free House Number will distributed in varanasi on GIS survey
वाराणसी में दिए जाएंगे फ्री मकान नंबर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

वाराणसी शहर के 38 हजार भवन स्वामियों को निशुल्क मकान नंबर दिया जाएगा। वर्तमान में निगम सीमा में 2.20 लाख भवन स्वामियों के पास मकान नंबर है। जीआईएस सर्वे में 38 हजार ऐसे भवन चिह्नित हुए हैं। जिनके पास मकान नंबर नहीं है।

विज्ञापन


मकान नंबर लेने के लिए भवन स्वामियों से क्षेत्रफल और रजिस्ट्री के आधार पर शुल्क लिया जाता है। इसके लिए 1200 से 5200 रुपये शुल्क निर्धारित है। लेकिन, इस बार नया मकान नंबर लेने वाले 38 हजार भवन स्वामियों से किसी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा। नए भवनों का मकान नंबर जारी करने के साथ उसे निगम के अभिलेखों में दर्ज किया जाएगा। साथ ही गृहकर का निर्धारण किया जाएगा। 
विज्ञापन


मेयर अशोक कुमार तिवारी ने गृहकर की समीक्षा बैठक में इस बात का परीक्षण कर निर्णय लेने के लिए कहा था। नगर आयुक्त अक्षत वर्मा ने बताया कि पहली बार मकान नंबर लेने वालों को कोई शुल्क नहीं देना होगा। इन मकानों को कर दायरे में लाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जोनल और मुख्यालय पर आवेदन दे सकेंगे
कोई भी भवन स्वामी अपने नए भवन का विवरण, रजिस्ट्री पेपर, हलफनामा व अन्य आवश्यक अभिलेख लेकर संबंधित जोन पर पेश कर सकता है। इसके बाद तत्काल उनको नया मकान नंबर दिया जाएगा। साथ ही उनके भवनों के गृहकर का निर्धारण किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed