{"_id":"609b55e18ebc3e8dc071663e","slug":"free-grain-will-be-distributed-tp-ration-card-holders-in-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: राशन कार्डधारकों को जल्द मिलेगा मुफ्त अनाज, करना होगा एक सप्ताह का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: राशन कार्डधारकों को जल्द मिलेगा मुफ्त अनाज, करना होगा एक सप्ताह का इंतजार
Wed, 12 May 2021 09:43 AM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Wed, 12 May 2021 09:43 AM IST
सार
एक सप्ताह के भीतर सभी कोटे की दुकानों पर अनाज पहुंचाया जाएगा। 20 मई के बाद से जनता के बीच वितरण शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
food grain
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी में कोरोना की दूसरी लहर में राशन कार्डधारकों के लिए एक बार फिर प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत मुफ्त अनाज दिया जाएगा। प्रति यूनिट 5 किलो अतिरिक्त अनाज के लिए जनता को 1 सप्ताह इंतजार करना होगा। इस दौरान सभी कोटे की दुकानों पर अनाज पहुंचाने में प्रशासन जिला पूर्ति अधिकारी दीपक वार्ष्णेय ने बताया कि सरकार की ओर से निर्देश मिलने के बाद तैयारी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
एक सप्ताह के भीतर सभी कोटे की दुकानों पर अनाज पहुंचाया जाएगा। 20 मई के बाद से जनता के बीच वितरण शुरू हो जाएगा। इसका लाभ जिले के पौने छह लाख उपभोक्ता परिवारों को मिलेगा। इस योजना के तहत सरकार राशनकार्ड धारकों को मई और जून महीने में प्रति व्यक्ति 5 किलो अतिरिक्त अन्न (चावल/गेहूं) मुफ्त में देगी।
विज्ञापन
पिछले साल कोविड-19 की पहली लहर के दौरान मार्च में जब पूरे देश में लॉकडाउन लगाया गया था। तब इस योजना का ऐलान हुआ था। छठ तक लोगों को मुफ्त अनाज दिया गया था। स्थिति सामान्य होने पर इसे बंद कर दिया गया था। अब फिर से मई-जून महीने के लिए इसकी शुरुआत की गई है।
विज्ञापन