{"_id":"67c48c5767c08b33ca09ca3a","slug":"freckles-in-face-unique-cream-has-been-prepared-bhu-first-100-patients-treated-for-free-2025-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"झाइयां हैं तो पढ़ें ये खबर... : BHU में तैयार हुआ अनोखा क्रीम, पहले 100 मरीजों का होगा निशुल्क इलाज; जानें खास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झाइयां हैं तो पढ़ें ये खबर... : BHU में तैयार हुआ अनोखा क्रीम, पहले 100 मरीजों का होगा निशुल्क इलाज; जानें खास
Mon, 03 Mar 2025 03:21 AM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Mon, 03 Mar 2025 03:21 AM IST
सार
बीएचयू के आयुर्वेद संकाय में यह क्रीम तैयार हुआ है। एमडी की छात्रा ने दावा किया है कि इससे झाइयां खत्म हो जाएंगी। बताया कि इसमें कोई भी ऐसा रासायनिक तत्व नहीं है, जिससे त्वचा को नुकसान पहुंच सके।
विज्ञापन
एमडी की छात्रा डॉ. वैशाली गुप्ता ने तैयारी की है क्रीम।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
Freckles Problem : आईएमएस बीएचयू में आयुर्वेद संकाय की छात्रा ने ऐसी क्रीम बनाई है, जिसे लगाने से झाइयां दूर हो जाएंगी। रसशास्त्र विभाग की ओपीडी में आने वाले शुरुआती 100 मरीजों का निशुल्क उपचार किया जाएगा।
विज्ञापन
एमडी की छात्रा डॉ. वैशाली गुप्ता रसशास्त्र विभाग के प्रो. आनंद चौधरी के मार्गदर्शन में शोध कर रही हैं। डॉ वैशाली ने ही महिलाओं और पुरुषों में होने वाली झाईं के उपचार के लिए आयुर्वेदिक क्रीम तैयार की है। इसे मंजिष्ठा, हरिद्रा, लोध्र जैसे प्राकृतिक घटकों से तैयार किया गया।
विज्ञापन
शोध छात्रा ने बताया कि पहले चरण का शोध पूरा हो चुका है। शोध पूरी तरह से आयुर्वेदिक घटकों और सिद्धांतों पर आधारित है। इसमें कोई भी ऐसा रासायनिक तत्व नहीं है, जिससे त्वचा को नुकसान पहुंच सके। यह क्रीम हर मंगलवार को सर सुंदर लाल अस्पताल के आयुर्वेद संकाय की रसशास्त्र विभाग की ओपीडी 11बी से प्राप्त की जा सकती है।
विज्ञापन
ओपीडी में आने वाले 15 से 45 साल के लोगों के स्वास्थ्य का परीक्षण किया जाएगा। इसके बाद क्रीम निशुल्क दी जाएगी। झाईं को चिकित्सकीय भाषा में हाइपरपिग्मेंटेशन कहते हैं। इसमें त्वचा पर मेलानिन नाम का पिग्मेंट ज्यादा बनने लगता है। इससे त्वचा पर उसके सामान्य रंग से गहरे या भूरे रंग के धब्बे दिखने लगते हैं।