{"_id":"67c498879ba655fd3a04901a","slug":"fraud-one-lakh-rupees-in-varanasi-cheated-name-of-booking-town-hall-park-2025-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी में 1.10 लाख की धोखाधड़ी : टाउनहाल पार्क की बुकिंग के नाम ठगी, पुलिस ने दर्ज किया FIR; जानें मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी में 1.10 लाख की धोखाधड़ी : टाउनहाल पार्क की बुकिंग के नाम ठगी, पुलिस ने दर्ज किया FIR; जानें मामला
Mon, 03 Mar 2025 03:13 AM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Mon, 03 Mar 2025 03:13 AM IST
सार
हस्तशिल्प प्रदर्शनी की बुकिंग के नाम पर बनारस में धोखाधड़ी की गई है। पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। रुपये का भुगतान कई भाग में किया गया था।
विज्ञापन
कोतवाली पुलिस ने दर्ज किया मामला।
- फोटो : istock
विस्तार
टाउनहाल पार्क में हस्तशिल्प प्रदर्शनी के लिए बुकिंग के नाम पर 1.10 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। मामले को लेकर राजमंदिर निवासी रितेश सिंह की तहरीर पर श्रेया इंटरप्राइजेज के प्रोपराइटर अंजनी पांडेय और मैनेजर संदीप उपाध्याय के खिलाफ कोतवाली थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
रितेश ने पुलिस को बताया कि टाउन हाल की वाहन पार्किंग के ऊपर पार्क पर उन्हें हस्तशिल्प प्रदर्शनी लगानी है। इसके लिए उन्होंने स्मार्ट सिटी के सीईओ के त्रिनेत्र भवन, सिगरा स्थित कार्यालय में संपर्क किया। वहां से बताया गया कि पार्क की बुकिंग के लिए श्रेया इंटरप्राइजेज के अंजनी पांडेय और संदीप उपाध्याय से संपर्क करें।
विज्ञापन
अंजनी और संदीप से संपर्क करने पर उन्होंने बताया कि आवेदन पत्र देकर और फीस का भुगतान कर पार्क की बुकिंग करा सकते हैं। इस पर उन्होंने अंजनी के खाते में 27 दिसंबर 2024 को 50 हजार रुपये का भुगतान किया। 26 दिसंबर 2024 को संदीप के खाते में 10 हजार रुपये भेजे।
विज्ञापन
एक जनवरी 2025 को संदीप के खाते में 27,500 और दो जनवरी 2025 को 20,600 रुपये व 1900 रुपये भेजे। इस तरह से उन्होंने एक लाख 10 हजार रुपये का भुगतान अंजनी और संदीप को किया। इसके बाद उन्होंने पार्क के संबंध में आवंटन पत्र और भुगतान की रसीद देने के लिए कहा।
मगर, डेढ़ माह बाद भी उन्हें न रसीद मिली और न आवंटन पत्र मिला। अब दोनों को कॉल करने पर कोई जवाब भी नहीं मिलता है। उधर, इस संबंध में कोतवाली थानाध्यक्ष ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।