{"_id":"6460e33da348dab5ed070894","slug":"heritage-gallery-will-interview-kashis-art-and-culture-varanasi-news-c-20-vns1013-205015-2023-05-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Varanasi: संस्कृत विश्वविद्यालय की हेरिटेज गैलरी में संरक्षित होगा 250 साल का इतिहास, 20 लाख का बजट जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi: संस्कृत विश्वविद्यालय की हेरिटेज गैलरी में संरक्षित होगा 250 साल का इतिहास, 20 लाख का बजट जारी
Mon, 15 May 2023 09:57 AM IST
वाराणसी ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 15 May 2023 09:57 AM IST
विज्ञापन
वाराणसी का संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय (एसएसयू)
- फोटो : अमर उजाला
वाराणसी स्थित संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय की हेरिटेज गैलरी काशी की कला और संस्कृति का साक्षात्कार कराएगी। मुख्य भवन में बनने वाली हेरिटेज गैलरी में विश्वविद्यालय के साथ ही बनारस की विभूतियों से रूबरू होने का अवसर मिलेगा। इसके लिए संस्कृति विभाग ने 20 लाख रुपये का बजट जारी कर दिया है।
विज्ञापन
विश्वविद्यालय में जल्द ही हेरिटेज गैलरी आकार लेगी। बनारस आने वाले पर्यटकों के साथ ही विद्यार्थियों के लिए यह पर्यटन का नया केंद्र होगा। संस्कृत जगत की विभूतियों के साथ ही काशी के गणमान्य लोगों की जीवनयात्रा के दर्शन सुलभ होंगे। राष्ट्रीय स्तर के म्यूजियम के साथ ही पुरातात्विक संग्रहालय भी मुख्य भवन में ही स्थापित होगा।
विज्ञापन
कुलपति प्रो. हरेराम त्रिपाठी ने बताया कि जल्द ही हेरिटेज गैलरी का काम शुरू होगा। भवन के दाएं ओर के कमरों को पुरातात्विक संग्रहालय और बाएं ओर के कमरों को म्यूजियम के रूप में विकसित किया जाएगा। संस्कृति विभाग ने हेरिटेज गैलरी एवं कल्चरल क्लब की स्थापना के लिए 20 लाख रुपये दिए हैं।
विज्ञापन
हेरिटेज गैलरी में विश्वविद्यालय का इतिहास और वर्तमान, कीर्तिमान रचने वाले आचार्य व विद्यार्थियों की जीवन यात्रा नजर आएगी। संरक्षित दुर्लभ पांडुलिपियों के चित्रों की झलकियां लगाई जाएंगी, इसके साथ ही पुरातत्व संग्रहालय में संस्था की विरासत तथा उपलब्धियों को संजोया जाएगा। इसका प्रदर्शन भी आम लोगों के लिए किया जाएगा।