{"_id":"60295e6d8ebc3ee9187e35ab","slug":"france-boy-and-gujarat-girl-get-married-on-valentine-day-in-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेलेंटाइन डे पर फ्रांस के रोमन और गुजरात की धरती ने रचाई शादी, मार्कंडेय महादेव का लिया आशीर्वाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वेलेंटाइन डे पर फ्रांस के रोमन और गुजरात की धरती ने रचाई शादी, मार्कंडेय महादेव का लिया आशीर्वाद
Mon, 15 Feb 2021 01:16 AM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Mon, 15 Feb 2021 01:16 AM IST
विज्ञापन
दांपत्य जीवन में जुड़ने के बाद रोमन और धरती
- फोटो : अमर उजाला
वेलेंटाइन डे पर वाराणसी के कैथी स्थित मार्कंडेय महादेव धाम में गुजरात के अमदाबाद की धरती ने फ्रांस के लिली के रहने वाले रोमन के साथ शादी की। रविवार को दोनों सनातन धर्म के अनुसार पुरोहितों द्वारा मंत्रोच्चारण के साथ दांपत्य जीवन में प्रवेश किया।
विज्ञापन
धरती ने बताया कि वह गुजरात से पढ़कर वाराणसी नौकरी करने आईं है और अस्सी पर खुद का रेस्टोरेंट चलाती हैं। उसकी मुलाकात रोमन से एक वर्ष पूर्व काशी में हुई थी। रोमन काशी आने पर उनके रेस्टोरेंट में जरूर आते थे। दोनों ने प्रेम संबंध गहरा होने पर अपने रिश्ते को एक नाम देने के लिए ठान लिया। रोमन और धरती ने वेलेंटाइन डे को शादी के लिए चुना।
विज्ञापन
वेलेंटाइन डे पर दोनों ने मार्कंडेय महादेव मंदिर में आकर विधि-विधान से शादी की। शादी में धरती और रोमन के साथ उनके घर वाले भी शरीक हुए। मुन्ना गिरी और लालू गिरी ने बताया कि दो अलग-अलग रीति-रिवाजों के लोगों की शादी कराना अनोखी बात है।
विज्ञापन
रोमन ने बताया कि भारतीय परंपरा की शादी एक अटूट बंधन है। इसी वजह से उसने काशी में आकर शादी की। कहा कि बाबा भोलेनाथ की नगरी में किया गया कार्य कभी असफल नहीं होता। शादी के बाद धरती ने कहा कि कारोबार को अब दोनों मिलकर आगे चलाएंगे।