{"_id":"62ef44abd1e411670b233a4e","slug":"fourth-monday-of-sawan-2022-traffic-diverson-in-varanasi-today-and-tomorrow","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सावन का चौथा सोमवार: वाराणसी में आज और कल कई मार्गों पर नहीं चलेंगे वाहन, घर छोड़ने से पहले देख लें डायवर्जन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सावन का चौथा सोमवार: वाराणसी में आज और कल कई मार्गों पर नहीं चलेंगे वाहन, घर छोड़ने से पहले देख लें डायवर्जन
Sun, 07 Aug 2022 10:20 AM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Sun, 07 Aug 2022 10:20 AM IST
सार
सावन माह के चौथे सोमवार को देखते हुए श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर और गंगा घाटों की ओर से डायवर्जन शनिवार की रात से लागू है।
विज्ञापन
सावन के अंतिम सोमवार पर लगेगा शिवभक्तों का महाकुंभ
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सावन के अंतिम सोमवार पर उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए वाराणसी शहर में ट्रैफिक डायवर्जन है। ऐसे में आज और सोमवार को घर से निकलने से पहले डायवर्जन एक बार जरूर देख लें। गोदौलिया, मैदागिन, गिरजाघर की ओर नो व्हीकल जोन है। सिर्फ पैदल ही आवाजाही कर सकेंगे।
विज्ञापन
ट्रैफिक डायवर्जन मंगलवार की सुबह आठ बजे तक प्रभावी रहेगा। गैर जनपदों से आने वाले वाहनों को बाहर की रोक दिया जाएगा। एडीसीपी ट्रैफिक डीके पुरी के अनुसार मैदागिन, गोदौलिया, सोनारपुरा चौराहा, गुरुबाग, रामापुरा, बेनिया तिराहा, रवींद्रपुरी स्थित ब्राडवे होटल तिराहा, सोनारपुरा, गोदौलिया और भेलूपुर चौराहा से रामापुरा चौराहा तक नो व्हीकल जोन रहेगा।
विज्ञापन
सिर्फ पैदल ही लोग आवाजाही कर सकेंगे। उधर, प्रयागराज-वाराणसी मार्ग पर कछवा रोड, राजातालाब, मोहनसराय, रोहनिया, मड़ौली तिराहा, मंडुवाडीह चौराहा, महमूरगंज फ्लाई ओवर से आकाशवाणी तिराहा, रथयात्रा, गुरुबाग, लक्सा तक एक लेन सिर्फ कांवरियों के लिए रिजर्व रहेगा। साथ ही कांवरियों के वाहन भी लक्सा के आगे नहीं जा सकेंगे।
विज्ञापन
मैदागिन से आगे केवल पैदल जाने की अनुमति
जौनपुर से आने वाले श्रद्धालुओं को बाबतपुर, तरना, गिलट बाजार, भोजूबीर तिराहा, दैत्रावीर, वरुणा ब्रिज, अंधरापुल चौराहा, तेलियाबाग तिराहा, लहुराबीर चौराहा, कबीरचौरा, मैदागिन चौराहा तक और इसके आगे सिर्फ पैदल जा सकेंगे।
Trending Videos
आजमगढ़ से आने वाले चोलापुर, लालपुर पुलिस चौकी, पांडेयपुर चौराहा, हुकुलगंज, ताड़ीखाना तिराहा, चौकाघाट चौराहा से तेलियाबाग, जगतगंज, लहुराबीर, कबीरचौरा, मैदागिन चौराहा तक आएंगे। इसके बाद पैदल यात्रा कर सकेंगे। गाजीपुर-आशापुर मार्ग आशापुर चौराहा, कज्जाकपुरा, भदऊचुंगी, मच्छोदरी कोतवाली, मैदागिन चौराहा तक आएंगे। इसके बाद पैदल ही आगे जा सकेंगे।