फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Four youth boy suicide in last 48 hour in jaunpur up

जिले में पिछले 48 घंटे में चार युवाओं ने की आत्महत्या, किसी ने जहर खाया तो किसी ने फांसी लगाई

Thu, 04 Jun 2020 11:58 AM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 04 Jun 2020 11:58 AM IST
विज्ञापन
Four youth boy suicide in last 48 hour in jaunpur up
demo pic

लॉकडाउन के दौरान हत्या और मारपीट की घटनाओं में इजाफा हुआ है तो आत्महत्या की घटनाएं भी तेजी से बढ़ी हैं। पिछले 48 घंटों में चार युवकों ने आत्महत्या कर ली। कोई पारिवारिक विवाद से क्षुब्ध था, तो कोई नशे की लत में अपनी जिंदगी हार गया।

विज्ञापन

जौनपुर जिले के नेवढ़िया थाना क्षेत्र के होरैया गांव में बुधवार की देर शाम 24 वर्षीय राहुल यादव ने जहर खा लिया। वह छह मई को मुंबई से आया था। छोटे भाई के मुताबिक परिवार में काफी समय से विवाद चल रहा था। इसी से क्षुब्ध होकर बुधवार को दोपहर में भाभी मायके चली गई।
विज्ञापन



आए दिन होने वाले विवाद से आजिज राहुल ने देर शाम जहर खा लिया। तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे लेकर निजी अस्पताल पहुंचे। वहां से रेफर किए जाने के बाद वह राहुल को लेकर भदोही के एक अस्पताल जा रहे थे, मगर रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस घटना की छानबीन में जुट गई है। उधर, जफराबाद थाना क्षेत्र के बीबीपुर गांव में नीरज चौहान उर्फ चतरु(18) पुत्र मोहित ने बुधवार की रात फांसी लगाकर जान दे दी। वह भी पारिवारिक कलह से आजिज था। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाकर कब्जे में ले लिया।

इसके पहले मंगलवार की रात मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के सुंबुलपुर गांव का निवासी अनिल कुमार पटेल(38) ने घर से थोड़ी दूर नीम के पेड़ में फांसी लगाई थी। पिता रामजीत पटेल के मुताबिक वह नशे का आदी था। वहीं रामपुर थाना क्षेत्र के धरमपुर गांव निवासी त्रिभुवन गौतम के छोटे पुत्र आशीष गौतम(22) ने अपनी बीमारी से तंग होकर मंगलवार की रात फांसी लगाकर जान दे दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed