फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Four-year-old boy locked inside the car, died of suffocation

मातम में बदली शादी की खुशियां: बलिया में कार हुई लॉक, अंदर बैठे मासूम की दम घुटने से मौत

Mon, 11 Jul 2022 11:46 AM IST
वाराणसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलिया
संवाद न्यूज एजेंसी, बलिया Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Mon, 11 Jul 2022 11:46 AM IST
सार

बलिया जिले के ग्राम पंचायत गोविंदपुर के चरजपुरा गांव निवासी अरुण कुमार पांडेय के घर विवाह का आयोजन था। दरवाजे पर खड़ी एक कार में अरुण पांडेय की पुत्री कंचन का चार वर्षीय पुत्र आरुष घुस गया। दरवाजा बंद होने से लॉक हो गया। 

विज्ञापन
Four-year-old boy locked inside the car, died of suffocation
बच्चे ने अस्पताल में तोड़ा दम - फोटो : सांकतेिक

विस्तार

बलिया जिले के ग्राम पंचायत गोविंदपुर के चरजपुरा गांव में कार में बंद होने पर दम घुटने से चार वर्षीय बालक की हालत बिगड़ गई। उसकी इलाज के दौरान रविवार भोर में लखनऊ के अस्पताल में मौत हो गई।  चरजपुरा गांव निवासी अरुण कुमार पांडेय के घर विवाह का आयोजन था। शनिवार को सभी लोग शादी के बाद विदाई में व्यस्त थे।

विज्ञापन


उसी समय दरवाजे पर खड़ी एक कार में अरुण पांडेय की पुत्री कंचन का चार वर्षीय पुत्र आरुष घुस गया। दरवाजा बंद होने से लॉक हो गया। कुछ देर बाद परिजन बच्चे को ढूंढने लगे। काफी देर तलाशने के बाद नहीं मिला तो एक महिला ने बताया कि बच्चा कार के पास कुछ देर पहले देखा गया था।
विज्ञापन


आशंका पर परिजनों ने कार खोलकर देखा तो बच्चा बेहोशी की हालत में कार में पड़ा मिला। परिजन उसे तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा ले गए, वहां से जिला अस्पताल फिर मऊ और अंत में लखनऊ ले गए। वहां एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया। रविवार की भोर में उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चे की मां कंचन पांडेय जिला मुख्यालय स्थित महिला अस्पताल में तैनात है। इस घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed