फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Four worship specials will continue till March by changing the number and name

नंबर और नाम बदलकर मार्च तक चलती रहेंगी चार पूजा स्पेशल

Sat, 04 Dec 2021 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Dec 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
Four worship specials will continue till March by changing the number and name
रेलवे प्रशासन ने शुक्रवार को पूजा विशेष नाम से चलने वाली ट्रेनों के संख्या और नामों में परिवर्तन कर इन्हें मार्च 2022 तक निर्धारित मार्ग व ठहराव सहित रेक संरचना के अनुसार अगले आदेश तक चलाने का निर्णय लिया है। जिसमें वाराणसी से चलने वाली एक और ठहराव वाली तीन ट्रेनों को भी अगले आदेश तक चलाया जाएगा। इनमें बनारस स्टेशन से चलने वाली पुणे-बनारस-पुणे पूजा विशेष ट्रेन को प्रत्येक सोमवार पुणे से ट्रेन संख्या 22131 पुणे-बनारस एक्सप्रेस और प्रत्येक बुधवार को सुबह चार बजे बनारस स्टेशन से ट्रेन संख्या 22132 बनारस-पुणे एक्सप्रेस के रूप में अगले आदेश तक संचालित होगी।
विज्ञापन

इसके अलावा वाराणसी में ठहराव वाली ट्रेनों में पुणे-दरभंगा-पुणे पूजा विशेष ट्रेन को प्रत्येक बुधवार ट्रेन संख्या11033 पुणे-दरभंगा एक्सप्रेस और प्रत्येक शुक्रवार ट्रेन संख्या 11034 दरभंगा-पुणे एक्सप्रेस व पुणे-दरभंगा-पुणे पूजा विशेष ट्रेन प्रत्येक बुधवार को पुणे से ट्रेन संख्या 11033 पुणे-दरभंगा एक्सप्रेस और प्रत्येक शुक्रवार को ट्रेन संख्या 11034 दरभंगा-पुणे एक्सप्रेस के रूप में अगले आदेश तक चलेगी। वहीं पुणे-गोरखपुर-पुणे पूजा विशेष ट्रेन को प्रत्येक बृहस्पतिवार पुणे से ट्रेन संख्या 11037 पुणे-गोरखपुर एक्सप्रेस और प्रत्येक शनिवार को गोरखपुर से ट्रेन संख्या 11038 गोरखपुर-पुणे एक्सप्रेस के रूप में अगले आदेश तक संचालित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed