फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Four players will show power in online international tournament

ऑनलाइन अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में दमखम दिखाएंगे चार खिलाड़ी

Thu, 06 May 2021 01:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 06 May 2021 01:13 AM IST
विज्ञापन
Four players will show power in online international tournament
वाराणसी। ऑस्ट्रेलियन ओपन ऑनलाइन पूमसे ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जिले के चार खिलाड़ियों का चयन हुआ। इसमें तीन बालिका और एक बालक शामिल है। प्रतियोगिता 15 से 30 मई तक होगी। जिला ताइक्वांडो संघ के सचिव सत्यवर्धन सिंह के मुताबिक, अब तक विश्व ताइक्वांडो महासंघ से अनुमोदित सभी पांच ऑनलाइन अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए जिले के खिलाड़ियों ने क्वालीफाई किया। एक बार फिर से चार खिलाड़ी अनंत वर्मा, अंकिता वर्मा, दीक्षा पटेल व यश्विनी सिंह को मौका मिला है। अंकिता इस वर्ष पहली बार अपना दमखम दिखाएंगी। कोरोना महामारी जैसी भयावह परिस्थिति को देखते हुए खिलाड़ियों के खेल कौशल को बढ़ाने के लिए डिजिटल माध्यम से प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसके अलावा पूर्व दक्षिण एशियाई स्वर्ण पदक विजेता गौरव सिंह खिलाड़ियों को मानसिक रूप से भी दक्ष बनाने में जुटे है। संघ के अध्यक्ष आशीष प्रताप सिंह ने कहा की काशी के खिलाड़ी अब तक आयोजित सभी पांच ऑनलाइन प्रतियोगिता में भले पदक नहीं जीत पाए हो पर उनका प्रदर्शन सराहनीय रहा है। इस बार पदक जीतने की पूरी उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed