वाराणसी: हाईटेंशन तार की चपेट में आने से चार लोग झुलसे, युवक की हालत गंभीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी के फूलपुर कस्बा में पास घर के पास से गुजरे हाईटेंशन तार की चपेट में आने से चार लोग झुलस गए। इसमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मूल हीरामनपुर निवासी शिवा सिंह का मकान फूलपुर के अंतिम छोर के वाराणसी-जौनपुर मार्ग पर है। मंगलवार को दोपहर उनकी बेटी अनुश्री की चप्पल मकान के सामने लगे टीनसेट पर गिर गई थी। उनका साला अभिषेक सिंह(22) निवासी जौनपुर उसे लोहे के पाइप से निकाल रहा था।
इस दौरान वह हाईटेंशन तार की चपेट में आ गया। इसके साथ ही पास में खड़ी शिवा सिंह की पुत्री अनुश्री(13) उनका बेटा कान्हा(3) व उनकी मां अमरावती(60) भी झुलस गई। अनुश्री, कान्हा व अमरावती को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं गंभीर रूप से घायल झुलसे अभिषेक को प्राथमिक उपचार के बाद ट्रॉमा सेंटर बीएचयू रेफर कर दिया गया। घटना के बाद पिंडरा विद्युत उपकेंद्र से फूलपुर फीडर की लाइन काट दी गई।
गैस सिलेंडर के पाइप में लीकेज से लगी आग
फूलपुर थाना क्षेत्र के करखियाव गांव में मंगलवार की सुबह गैस सिलेंडर की पाइप में लीकेज के चलते आग लग गई। इसमें हजारों रुपये के सामान जल गए। करखियाव निवासी बच्चेलाल यादव के घर की महिलाएं सुबह गैस पर खाना बना रही थीं, तभी पाइप में लीकेज के चलते आग लग गई। आग किचन के साथ घर में फैलने लगी। सूचना पर पहुंचे करखियाव चौकी इंचार्ज राधेश्याम ने हमराही पुलिसकर्मियों के साथ गैस सिलेंडर को किसी तरह बाहर निकाला और गीले बोरे के सहायता से आग को बुझाई। पुलिसकर्मियों के साहस की चर्चा गांव में होती रही।