फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Four people of Ballia died by pressing sacks in Nepal

बलिया के एक ही परिवार से चार लोगों की नेपाल में मौत, बोरे में दब गए थे सभी

Thu, 30 Jan 2020 08:18 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 30 Jan 2020 08:18 PM IST
विज्ञापन
Four people of Ballia died by pressing sacks in Nepal
demo pic

नेपाल में रहकर जुट बोरे का कारोबार कर रहे एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। चारो की जान उनके शरीर पर बोरे गिरने से गई है। इसकी सूचना उनके गांव तपनी आई तो लोगों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन


बलिया जिले के सुखपुरा थाना क्षेत्र तपनी गांव का शहजाद अपने परिवार के साथ नेपाल के भैरहवां में रह कर जुट बोरे का कारोबार करता था। बुधवार की रात सभी लोग गोदाम में सोने चले गए। सभी लोग सोए थे कि उन लोगों के उपर जूट के बोरे का सैकड़ों गांठ गिर गए।
विज्ञापन


उसी में लोग दब कर मर गए। सुबह जब दुकान खुलवाने के लिए उसके दुकान पर काम करने वाले मजदूर पहुंचे तो अंदर से दरवाजा बंद था। खुलवाने पर नहीं खुला तो अनहोनी की आशंका होने पर लोगों ने दरवाजा तोड़ा, तो देखा कि उसमें शहजाद हुसैन(28), उसकी पत्नी शदब खातून(25), उसका पुत्र सुल्तान रजा(7) और पुत्री शाहीना खातून(3) बोरे के नीचे दबे पड़े हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अन्त्य परीक्षण करवाया। उसके बाद सभी शवों को उनके परिजनों को सौंप दिया। देर रात तक शव गांव आने की उम्मीद है। एक ही परिवार के चार लोगों के मौत की खबर से गांव समेत क्षेत्र में कोहराम मच गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed