{"_id":"5ae6aaaa4f1c1b9c098b7598","slug":"four-people-killed-due-to-car-accident-in-sonbhadra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सोनभद्रः शादी से वापस आ रहे कार सवार पिता-पुत्र सहित चार लोगों की सड़क हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनभद्रः शादी से वापस आ रहे कार सवार पिता-पुत्र सहित चार लोगों की सड़क हादसे में मौत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
Updated Mon, 30 Apr 2018 07:37 PM IST
विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त कार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र में रविवार की रात किसी वाहन की टक्कर से वैगन आर सवार राकेश पुरी (25), दिलीप (60), उनके बेटे विनोद सिंह गोंड़ (25) और राम किशुन पटेल (55) सभी निवासी चोपन की मौत हो गई। जबकि कन्हैया (25) घायल हो गया। सभी लोग दुद्धी से शादी समारोह से लौट रहे थे।
रात करीब पौने बारह बजे गुरमुरा गांव में जय गुरुदेव आश्रम के समीप वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर किसी वाहन से वैगन आर कार की टक्कर होने से आसपास के लोगों की नींद टूट गई। ग्रामीण जब तक घटनास्थल पर पहुंचते, तब तक कार में टक्कर मारने वाला वाहन लेकर भाग गया था।
हादसे में कार सवार चार लोगों की मौत हो गई, जबकि एक घायल हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर चोपन थाने और डाला चौकी की पुलिस पहुंची। ओबरा सीओ डॉ. कृष्ण गोपाल सिंह भी पहुंचे। डेढ़ घंटे मशक्कत के बाद पुलिस ने शवों को बाहर निकाला।
विज्ञापन
घायल कन्हैया को सीएचसी चोपन से जिला अस्पताल भेज दिया गया। कन्हैया से जानकारी लेकर पुलिस ने मृतकों के घरवालों को सूचना दी। सीओ ने बताया कि कार सवार सभी लोग दुद्धी से वैवाहिक कार्यक्रम मेें लौट रहे थे। जिला अस्पताल में चारों शवों का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव घर वालों को सौंप दिया गया।
घटना को याद कर कांप जा रही रूह
गुरमुरा में हुए सड़क हादसे में कार सवार घायल कन्हैया जब घटना को याद कर रहा है तो उसकी रूह कांप जा रही है। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान घायल ने बताया अपनी आंखों के सामने राकेश पूरी, दिलीप, विनोद सिंह गोंड़ और राम किशुन पटेल को दम तोड़ते देखा। लेकिन वह उन लोगों की मदद नहीं कर सका, क्योंकि वह खुद वाहन फंस कर मदद की गुहार लगा रहा था। कहा कि समय से ग्रामीण व पुलिस नहीं पहुंचती तो शायद वह भी न बचता।
नहीं पहुंचे प्रशासनिक अधिकारी
हादसे में जान गंवाने वाले चार लोगों के परिजनों से मिलने के लिए कोई प्रशासनिक व पुलिस के अधिकारी जिला अस्पताल नहीं पहुंचा। इसको लेकर लोगों में नाराजगी रही। वहीं मृतकों के रिश्तेदारों एवं संबंधितों की पोस्टमार्टम हाउस पर भीड़ लगी रही।
डीएम अमित कुमार सिंह ने कहा कि मातहतों को नियमानुसार मृतकों के आश्रितों को मुआवजा दिलाने की कार्रवाई पूर्ण करने का निर्देश दे दिया गया है। एसपी आरपी सिंह ने कहा कि रात में ही ओबरा सीओ को मौके पर भेजा गया था। पीड़ित परिवार की हर संभव मदद की जाएगी।

गांव में चार लोगों की मौत से पसरा मातम
दुर्घटनाग्रस्त कार
- फोटो : अमर उजाला
चोपन थाना क्षेत्र के गुरमुरा में सड़क हादसे में किसी ने पति तो किसी ने बेटा खो दिया। अज्ञात वाहन की टक्कर में जान गंवाने वाले कार सवार राकेश की दो माह पहले ही शादी और तीन दिन पूर्व गौना हुआ था। एक साथ पिता-पुत्र समेत चार की मौत होने से चोपन में मातम पसर गया है।
जिला अस्पताल में बेटे के शव के पास बिलख रहे द्वारिका ने बताया कि फरवरी 2018 में राकेश की शादी वाराणसी के चितईपुर गांव निवासी सोनी के साथ हुई थी। 27 अप्रैल को उसके बेटे ने अपनी पत्नी का विदाई करवा कर लाया था।
कहा कि गांव के ही दिलीप को शादी समारोह में दुद्धी जाना था । उसने राकेश से शादी में कार से चलने के लिए अनुरोध किया तो वह तैयार हो गया। उधर पति की मौत के सदमे से सोनी रह रह कर अचेत हो जा रही थी। वहीं दुर्घटना में दिलीप और उसके बेटे विनोद की मौत होने से कोहराम मच गया है।
विनोद को दो बच्चे हैं। वहीं सड़क हादसे में जान गंवाने वाले राम किशुन पटेल को भी दो बच्चे हैं। उसकी पत्नी की दिमागी हालत ठीक नहीं रहती है। रामकिशुन चाट बेचकर जीविकोपार्जन करता था। उसकी मौत होने से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
जिला अस्पताल से पोस्टमार्टम करवा कर घरवाले शवों को लेकर चोपन पहुंचे तो आसपास के गांवों भी ग्रामीणों का हुजूम उमड़ पड़ा। हर तरफ सिर्फ रोने की ही आवाज सुनाई दे रही थी। कोई कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं था।
शादियों में भी पसरा सन्नाटा
चोपन गांव में रविवार की रात इंद्रजीत और अमर सिंह के बेटी की बारात आई थी। आधी रात के बाद गांव में जैसे ही चार लोगों की मौत होने की खबर पहुंची लोग अस्पताल की ओर रवाना हो पड़े। शादियों में सन्नाटा पसर गया। क्योंकि मृतकों के घरवाले भी शादियों में शामिल होने गए थे। औपचारिकता पूरी कर दोनों शादियां संपन्न हुई।