{"_id":"60b4d8d9801b99585301ab40","slug":"four-oxygen-concentrators-came-from-america-for-pm-narendra-modi-adopted-village-sansad-adarsh-gram-nagepur-in-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाराणसीः पीएम मोदी के सांसद आदर्श ग्राम के लिए अमेरिका से आए चार ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, दो यूनिट शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसीः पीएम मोदी के सांसद आदर्श ग्राम के लिए अमेरिका से आए चार ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, दो यूनिट शुरू
Mon, 31 May 2021 06:17 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Mon, 31 May 2021 06:17 PM IST
सार
प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम नागेपुर के ग्रामवासियों के लिए अमेरिका में रह रहे भारतीय नागरिकों द्वारा चार ऑक्सीजन कंसंट्रेटर निःशुल्क उपलब्ध कराए गए हैं। अब गांव के लोगों को ऑक्सीजन के लिए भटकना नही पड़ेगा।
विज्ञापन
नागेपुर में कोरोना हेल्प डेस्क शुरू
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी में प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम नागेपुर के ग्रामीणों के लिए अमेरिका में रह रहे भारतीय मूल के लोगों ने चार ऑक्सीजन कंसंट्रेटर भेजे हैं। सोमवार को नागेपुर में 2 यूनिट कोरोना हेल्पडेस्क पर लगा दिया गया। इस सुविधा का लाभ ग्रामीणों को निःशुल्क मिलेगा। भारत में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर की भयावहता को देखकर विदेशों में रह रहे भारतीय हर समय मदद के लिए तैयार है।
विज्ञापन
ऐसे ही आशा और एड से जुड़े अप्रवासीय भारतियों द्वारा प्रधानमंत्री संसदीय क्षेत्र में गरीब रोगियों की मदद तथा उनकी जान बचाने के लिए कुल चार ऑक्सीजन कंसंट्रेटर निःशुल्क उपलब्ध कराए गए हैं। कंसंट्रेटर की खेप सोमवार को आदर्श ग्राम नागेपुर पहुंच गई। कोविड हेल्प डेस्क पर विधिवत पूजा पाठ के बाद लगा दिया गया।
विज्ञापन
लोक समिति संयोजक नंदलाल मास्टर ने बताया कि आशा ट्रस्ट, लोक समिति, विश्वज्योति जन समिति और कैरितास इंडिया की मदद से ग्रामीण क्षेत्र में लोगों को चिकित्सा सेवा की निःशुल्क मदद की जा रही है।
विज्ञापन
आईआईटी कानपुर के छात्र भेजते हैं दवा
तीन गांव नागेपुर, हरसोस और असवारी में कोविड हेल्प सेंटर बनाया गया है। यहां प्रतिदिन डॉक्टर बैठकर रोगियों का इलाज कर रहे है। कोरोना मरीजों के लिये आवश्यक दवा आईआईटी कानपुर 2007 बैच के छात्रों द्वारा उपलब्ध कराया जा रहा। अबतक 1200 रोगियों को दवा दी जा चुकी है।
इसी कड़ी में कोरोना महामारी से लड़ाई के लिए अमेरिका में रह रहे अप्रवासीय भारतीयों का दल एड और आशा फार एजुकेशन द्वारा ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, दवा,मास्क,राशन आदि जरूरी सामान उपलब्ध कराए हैं।
इसी कड़ी में कोरोना महामारी से लड़ाई के लिए अमेरिका में रह रहे अप्रवासीय भारतीयों का दल एड और आशा फार एजुकेशन द्वारा ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, दवा,मास्क,राशन आदि जरूरी सामान उपलब्ध कराए हैं।