फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Four more migrant corona infected in jaunpur, including teenager, number of 507 patients

जौनपुर : किशोरी समेत चार और प्रवासी कोरोना संक्रमित, 507 हुई मरीजों की संख्या

Fri, 26 Jun 2020 08:32 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Fri, 26 Jun 2020 08:32 PM IST
सार

  • पीड़ितों में दो मुंबई और दो दिल्ली से आए थे जिले में

विज्ञापन
Four more migrant corona infected in jaunpur, including teenager, number of 507 patients
कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जौनपुर जिले में शुक्रवार को फिर से कोरोना के चार नए मरीज मिले हैं। चारों प्रवासी हैं जिसमें दो मुंबई और दो दिल्ली से आए हैं। जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या अब 507 हो गई है। इसमें नौ मरीजों की मौत हो चुकी है, जबकि 64 एक्टिव हैं।

विज्ञापन


पूर्वांचल विश्वविद्यालय में बने कोविड-19 अस्पताल में 61 मरीजों का उपचार चल रहा है। अन्य तीन मरीज वाराणसी और प्रयागराज में भर्ती किए गए हैं। शुक्रवार की शाम आई रिपोर्ट में सुईथाकला ब्लाक के हुसेनाबाद निवासी 30 वर्षीय युवक दिल्ली से निजी कार में जौनपुर आया था। उसका सैंपल पांच जून को लिया गया था।

विज्ञापन

रिपोर्ट आने से पहले तक उसमें कोरोना के कोई लक्षण नहीं थे। डोभी के चिटको चंदवक में 15 जून को मुंबई से हवाई जहाज में सफर कर पहुंचा 25 वर्षीय युवक भी पॉजिटिव मिला है। खुटहन के बैरागीपुरा में 13 वर्षीय किशोरी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वह परिवार के अन्य सदस्यों के साथ 30 मई को ट्रेन से मुंबई से आई थी। 

डोभी के सेमरी हरिहरपुर में दिल्ली से कार से आया 32 वर्षीय युवक में भी कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। डीएम दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि सभी मरीजों को कोविड-19 अस्पताल में शिफ्ट कराया गया है। गांव में सैनिटाइजेशन का कार्य कराया जा रहा है। परिवार के अन्य सदस्यों व संपर्क में आए लोगों की भी सैंपलिंग कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed