{"_id":"69e29fcc6c3fbc0bcc09af64","slug":"four-matches-were-played-at-bhu-with-teams-scoring-between-35-and-143-runs-in-10-overs-varanasi-news-c-20-vns1056-1361030-2026-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: बीएचयू में खेले गए चार मैच, 10 ओवर टीमों ने 35 से लेकर बनाए 143 रन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: बीएचयू में खेले गए चार मैच, 10 ओवर टीमों ने 35 से लेकर बनाए 143 रन
विज्ञापन
बी.एच.यू. स्टाफ क्रिकेट प्रीमियम लीग प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ी । स्रोत बीएचयू
बीएचयू स्टाफ क्रिकेट प्रीमियम लीग के छठवें दिन शुक्रवार को चार अलग-अलग मैदानों पर चार लीग मैच हुए। पहले मैच में सेंट्रल ऑफिस एकेडमी ने कंप्यूटर सेंटर को, सामाजिक विज्ञान ने विधि संकाय को, विज्ञान संस्थान ने कंट्रोल ऑफिस और आईएमएस नर्सिंग ने वीसीडब्ल्यू को हराया। ब्रोचा मैदान पर कंप्यूटर सेंटर ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी और 10 ओवर में 35 रन बनाए। जवाब में सेंट्रल ऑफिस एकेडमी की टीम ने 36 रन बनाकर मैच जीत लिया। सेंट्रल ऑफिस की ओर से मुकेश ने 26 रन बनाकर अपने टीम को जीत दिलाई। एंफीथियेटर मैदान पर हुए दूसरे मैच में टॉस जीत सामाजिक विज्ञान संकाय ने फिल्डिंग चुनी। विधि संकाय को 60 रन पर ही रोक दिया। जवाब में उतरी सामाजिक विज्ञान संकाय की टीम ने 61 रन बनाकर मैच जीत लिया।
कृषि विज्ञान खेल मैदान पर आईएमएस बीएचयू की नर्सिंग ऑफिसर टीम ने वसंता कॉलेज वीसीडब्ल्यू को 67 रन से हरा दिया। आईएमएस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लेते हुए निर्धारित 10 ओवरों में 114 रन बनाए। वीसीडब्ल्यू की टीम सात विकेट खोकर मात्र 47 रन ही बना पाई। रुइया खेल मैदान पर विज्ञान संस्थान ने कंट्रोल ऑफिस फाइनेंस को 72 रनों से हरा दिया।
इन्होंने किया संचालन
विश्वविद्यालय क्रीड़ा परिषद् की ओर से आयोजित लीग में प्रतियोगिता का संचालन उपाध्यक्ष प्रो. अर्चना सिंह और महासचिव प्रो. एके नेमा ने किया। समन्वयक डॉ. वैभव राय, सहयोगी के रूप में सचिव डॉ. कविता वर्मा आदि मौजूद रहे।