{"_id":"618e0bb69214095a0a5a3244","slug":"four-day-camp-to-get-boats-converted-to-cng-in-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: नावों को सीएनजी में बदलवाने के लिए चार दिन शिविर, आज से हुई शुरुआत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: नावों को सीएनजी में बदलवाने के लिए चार दिन शिविर, आज से हुई शुरुआत
Fri, 12 Nov 2021 12:07 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Fri, 12 Nov 2021 12:07 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
देव दीपावली तक सभी मोटरबोट को सीएनजी में परिवर्तित करने के अभियान को गति देने के लिए नगर निगम चार दिन तक घाट पर ही शिविर लगाएगा। 12 नवंबर यानी शुक्रवार से दशाश्वमेध घाट पर कैंप की शुरुआत हो गई है। उसके बाद 15 से 17 तक दशाश्वमेध व अस्सी घाट पर शिविर आयोजित करके मोटरबोट को सीएनजी में परिवर्तित किया जाएगा।
विज्ञापन
दरअसल, देव दीपावली से पहले सभी मोटरबोट को सीएनजी में बदला जाना है। मगर, यहां 668 नाव यांत्रिक हैं जो डीजल या पेट्रोल से चलित हैं, जिसमें से अभी तक मात्र 178 नावों में सीएनजी लगाया गया है।
विज्ञापन
नगर आयुक्त प्रणय सिंह ने गुरुवार को सभी गंगा घाटों का निरीक्षण किया तो पाया कि अधिकतर मोटरबोट गंगा में चल रहे हैं। उन्होंने देव दीपावली पर देश-विदेश से आने वाले लोगों को देखते हुए नाविकों से अपील किया है कि वह 17 नवंबर तक अपने नावों को सीएनजी में लगवा लें।
विज्ञापन