फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Four children living near Kashi railway station missing in varanasi three police teams engaged in search

UP : वाराणसी में लापता हुए चार बच्चे, रेलवे स्टेशन के पास पत्ता बेचता है परिवार; खोजबीन में जुटी पुलिस

Thu, 14 Nov 2024 02:29 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Thu, 14 Nov 2024 02:29 PM IST
सार

Varanasi News : लापता बच्चों की सूचना आदमपुर थाने को मिलते ही पुलिस अलर्ट मोड में आ गई। आसपास के लोगों से पूछताछ के बाद भी कोई ठोस बात सामने नहीं आई। पुलिस की तीन टीमें बच्चों की तलाश में लगी हुई हैं।

विज्ञापन
Four children living near Kashi railway station missing in varanasi three police teams engaged in search
मामले में पूछताछ करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के काशी रेलवे स्टेशन के समीप झोपड़ी में रह कर पत्ता बेचने वाले दो परिवार के चार बच्चे गुरुवार को अचानक लापता हो गए। परिजनों की सूचना के आधार पर आदमपुर थाने की पुलिस की तीन टीम चारों बच्चों की खोजबीन में जुटी हुई है।

विज्ञापन


सोनभद्र के राबर्ट्सगंज का रहने वाला बलिराम और चंदौली जिले के बुहेर निवासी बिहारी काशी रेलवे स्टेशन के समीप झोपड़ी में परिवार के साथ रह कर पत्ता बेचने का काम करते हैं। गुरुवार को बलिराम का बेटा कल्लू (7) व बेटी खुशबू (2) और बिहारी का बेटा गोलू (6) व बेटी ज्योति (12) अचानक लापता हो गए। परिजनों की खोजबीन के बाद भी चारों बच्चों का पता नहीं लगा तो सूचना पुलिस को दी गई। 
विज्ञापन


उधर, इस संबंध में आदमपुर थानाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार सोनकर ने बताया कि परिजनों की सूचना के आधार पर पुलिस की एक टीम सिटी कमांड कंट्रोल से कनेक्टेड इलाके के सीसी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। एक टीम इलाके के निजी सीसी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस की एक अन्य टीम स्थानीय स्तर पर बच्चों के संबंध में लोगों से पूछताछ कर उनका पता लगाने के लिए लगाई गई है। पूरी उम्मीद है कि चारों बच्चे जल्द ही अपने परिजनों के पास होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed