फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Four BJP candidate from eastern UP out of ten in MLC election

MLC चुनाव: भाजपा ने पूर्वांचल का रखा खास ध्यान, 10 में से चार प्रत्याशी पूर्वी यूपी से

Mon, 16 Apr 2018 02:49 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Mon, 16 Apr 2018 02:49 PM IST
विज्ञापन
Four BJP candidate from eastern UP out of ten in MLC election
भाजपा
विधान परिषद के चुनाव में भाजपा ने पूर्वांचल का खास ध्यान रखा है। भाजपा के 10 में से चार उम्मीदवार पूर्वांचल से हैं। गठबंधन के लिए छोड़ी गई एक सीट पर अपना दल (एस) की सूची को मिलाकर पूर्वांचल के पांच नेता चुनाव मैदान में उतार दिए गए हैं।
विज्ञापन


भाजपा ने वाराणसी से पूर्व एमएलसी अशोक धवन, आजमगढ़ से पूर्व विधायक यशवंत सिंह और पार्टी के प्रदेश महामंत्री विजय बहादुर पाठक, गाजीपुर के रहने वाले जौनपुर के पूर्व सांसद विद्यासागर सोनकर को विधान परिषद भेजना तय किया है।
विज्ञापन


पढ़ेंः मिशन 2019 : भाजपा रिटर्न गिफ्ट देकर अपना दल की ताकत बढ़ाने की तैयारी में
विज्ञापन
विज्ञापन


मिर्जापुर निवासी अद (एस) के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष सिंह पटेल को विधान परिषद के लिए 11वां उम्मीदवार बनाया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चुनाव प्रभारी रहे अशोक धवन पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य हैं।

प्रदेश महामंत्री और आजमगढ़ के विजय बहादुर पाठक प्रदेश प्रवक्ता रह चुके हैं। आजमगढ़ से सपा के पूर्व विधायक यशवंत सिंह को अपनी पार्टी छोड़ने पर बतौर इनाम टिकट दिया गया है। जातीय समीकरणों के मद्देनजर पूर्व सांसद विद्यासागर सोनकर को टिकट दिया गया है। 

क्रॉस वोटिंग के चलते सुभासपा की नहीं बनी बात

Four BJP candidate from eastern UP out of ten in MLC election
bjp
अद (एस) उम्मीदवार आशीष सिंह पटेल पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष होने के साथ-साथ केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल के पति हैं।

वहीं एमएलसी चुनाव के लिए सरकार में शामिल सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) को सीट नहीं मिली। सुभासपा नेता कहते हैं कि चार विधायक होने के कारण उन्होंने सीट नहीं मांगी थी।

हालांकि कहा जा रहा है कि सुभासपा के बागी तेवर को देखते हुए भाजपा ने उनके प्रत्याशी का नाम काट दिया। दरअसल, राज्यसभा चुनाव में सुभासपा के दो विधायकों पर क्रॉस वोटिंग का आरोप लगा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed