फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Four arrested in Varanasi with 41 kg of ganja worth ₹18 lakh in Varanasi

गांजा तस्करी का खुलासा: 742 किलोमीटर की दूरी से तस्करी, 18 लाख के 41 किलो गांजा के साथ चार गिरफ्तार

Wed, 08 Apr 2026 11:32 AM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Wed, 08 Apr 2026 11:32 AM IST
सार

Varanasi News: वाराणसी जिले में 18 लाख रुपये के 41 किलो गांजा के साथ चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। ओडिसा के तस्करों के पास 30 किलो गांजा मिला। वहीं चंदौली के तस्करों के पास 11 किलोग्राम गांजा मिला। 

विज्ञापन
Four arrested in Varanasi with 41 kg of ganja worth ₹18 lakh in Varanasi
रामनगर में गांजा के साथ गिरफ्तार आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गांजा तस्करों के लिए वाराणसी समेत आसपास के जिले तस्करी के लिए सॉफ्ट टारगेट हैं। बिना रोकटोक 742 किलोमीटर का सफर तय कर गांजा पूर्वांचल में पहुंच रहा है। मंगलवार को सिगरा और रामनगर पुलिस ने कुल चार गांजा तस्करों को पकड़ा। दो ओडिसा के जबकि दो चंदौली के तस्कर हैं। ओडिसा के तस्करों के पास 30 किलो गांजा मिला। जिसकी कीमत बाजार में 15 लाख आंकी गई जबकि चंदौली के तस्करों के पास 11 किलोग्राम गांजा मिला, जिसकी कीमत तीन लाख रुपये से ज्यादा बताई गई। 

विज्ञापन


चारों तस्करों की पहचान संतोष कुमार बेहरा (40) और रोहित साहू (48) निवासी ओडिसा, सुजीत कुमार (24) निवासी अलीनगर और राकेश कुमार सिंह (32) बलुआ चंदौली के रूप में हुई। तस्करी में प्रयुक्त वाहन व मोबाइल बरामद किया गया। 
विज्ञापन


चेकिंग के दौरान सिगरा पुलिस को जानकारी मिली कि एक सफेद बोलेरो कैंट ओवरब्रिज से उतरकर महमूरगंज की ओर जा रही है, जिसमें मादक पदार्थ है। पुलिस ने अमूल डेयरी एनईआर पार्किंग के पास घेराबंदी कर जांच शुरू की। इसी बीच कैंट की ओर से आ रही बोलेरो पिकअप को संदेह होने पर रोका गया। चेकिंग के दौरान वाहन के अंदर दो सफेद बोरियों में 30 पैकेट में 30 किलो गांजा रखा मिला। पुलिस ने ओडिसा के अनुगुल, सानुला ओडिसा निवासी संतोष कुमार बेहरा (40) और रोहित साहू (48) को गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; Cough Syrup Case: वैभव जायसवाल की मां-पत्नी समेत पहली बार पांच महिलाएं गिरफ्तार, काले धन को सफेद किया

पूछताछ में दोनों ने बताया कि वे ओडिसा से कम दाम में गांजा खरीदकर वाराणसी व आसपास के क्षेत्रों में अधिक कीमत पर बेचने के लिए ला रहे थे। थाना प्रभारी संजय मिश्रा ने बताया कि एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर दोनों को कोर्ट में पेश किया गया। यहां से जेल भेजा गया।

Trending Videos

सूटकेस में सासाराम का गांजा

सासाराम से गांजा लाकर बेचने की फिराक में खड़े दो तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। दोनों की पहचान सुजीत कुमार (24) निवासी अलीनगर और राकेश कुमार सिंह बलुआ चंदौली के रूप में हुई। सूटकेस की तलाशी में पुलिस को 11 किलो गांजा बरामद किया। एसीपी कोतवाली विजय प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस टीम बंदरगाह मोड़ के पास वाहन चेकिंग कर रही थी। बाइक के पास सूटकेस लेकर दोनों आरोपी मिले। थाना प्रभारी राजकिशोर पांडेय आरोपी बिहार के सासाराम से गांजा लाकर वाराणसी और आसपास के क्षेत्रों में बेचते थे। एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed