{"_id":"66dd7a52cd0bc123910a55e7","slug":"four-acp-and-11-police-station-incharges-will-monitor-new-system-of-e-rickshaw-2024-09-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Varanasi: चार एसीपी और 11 थानाध्यक्ष ई-रिक्शा की नई व्यवस्था की करेंगे निगरानी, अब सीधे होगी विभागीय कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi: चार एसीपी और 11 थानाध्यक्ष ई-रिक्शा की नई व्यवस्था की करेंगे निगरानी, अब सीधे होगी विभागीय कार्रवाई
Sun, 08 Sep 2024 03:50 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Sun, 08 Sep 2024 03:50 PM IST
सार
वाराणसी में ज्वाइंट सीपी ने क्राइम मीटिंग में कहा कि थानेदार अपनी कार्यशैली में सुधार लाएं। अब चार एसीपी और 11 थानाध्यक्ष ई-रिक्शा की नई व्यवस्था की निगरानी करेंगे। ऐसे में अब सीधे विभागीय होगी कार्रवाई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कमिश्नरेट के काशी जोन के 11 थाना क्षेत्रों में 10 सितंबर से लाल, पीले, हरे और नीले रंग के क्यूआर कोड आधारित चार रूट पर ई-रिक्शा चलेंगे। नई व्यवस्था का पालन सुनिश्चित हो, इसके लिए ट्रैफिक पुलिस व चार ट्रैफिक इंस्पेक्टर के साथ ही निगरानी की व्यवस्था चार एसीपी और 11 थानाध्यक्ष को सौंपी गई है। पूरी व्यवस्था की मॉनिटरिंग की जिम्मेदारी एडीसीपी ट्रैफिक राजेश कुमार पांडेय को सौंपी गई है।
विज्ञापन
नई व्यवस्था के तहत आदमपुर, जैतपुरा और कोतवाली थाना क्षेत्र के पते पर पंजीकृत ई-रिक्शा इन्हीं इलाकों में चल सकेंगे। यह रूट नंबर एक है और यहां के ई-रिक्शा को लाल रंग का क्यूआर कोड दिया जाएगा। इसी तरह से चेतगंज, सिगरा, दशाश्वमेध, चौक और लक्सा थाना क्षेत्र के पते पर पंजीकृत ई-रिक्शा भी इन्हीं क्षेत्र में चल सकेंगे। यह रूट नंबर दो है और यहां के ई-रिक्शा को पीले रंग का क्यूआर कोड दिया जाएगा।
विज्ञापन
भेलूपुर थाना क्षेत्र के पते पर पंजीकृत ई-रिक्शा इसी क्षेत्र में चल सकेंगे। यह रूट नंबर तीन है और यहां के ई-रिक्शा को हरे रंग का क्यूआर कोड दिया जाएगा। लंका और चितईपुर थाना क्षेत्र के पते पर पंजीकृत ई-रिक्शा इन्हीं क्षेत्र में चल सकेंगे। यह रूट नंबर चार है और यहां के ई-रिक्शा को नीले रंग का क्यूआर कोड दिया जाएगा। भिखारीपुर से लहरतारा तक वरुणा जोन के मंडुवाडीह थाना क्षेत्र के पते पर पंजीकृत ई-रिक्शा चलेंगे।
विज्ञापन
9-10 सितंबर को ई-रिक्शा चालक करेंगे हड़ताल
कमिश्नरेट के काशी जोन में ई-रिक्शा के संचालन की नई व्यवस्था का अखिल भारतीय ई-रिक्शा चालक यूनियन के अध्यक्ष प्रवीण काशी ने विरोध किया है। उन्होंने कहा कि नौ और 10 सितंबर को बनारस में ई-रिक्शा चालक हड़ताल पर रहेंगे। शास्त्री घाट पर तीन दिन से अनशन पर बैठे प्रवीण काशी ने शनिवार को कहा कि ऑटो वालों को चलने की छूट है और ई-रिक्शा वालों की रोजी-रोटी छीनी जा रही है।
ई-रिक्शा को कैंट स्टेशन जाने से रोका जा रहा है। सभी कॉमर्शियल वाहनों को एकसमान तरीके से कमाई का अवसर देना चाहिए। उन माफिया को चिह्नित करना चाहिए, जिनके पास 10 से लेकर 100 ई-रिक्शा तक हैं। अखिल भारतीय ई-रिक्शा चालक यूनियन बार कोड लगाने और इलाके के अनुसार संचालन की व्यवस्था का पूर्ण विरोध करता है।
ई-रिक्शा को कैंट स्टेशन जाने से रोका जा रहा है। सभी कॉमर्शियल वाहनों को एकसमान तरीके से कमाई का अवसर देना चाहिए। उन माफिया को चिह्नित करना चाहिए, जिनके पास 10 से लेकर 100 ई-रिक्शा तक हैं। अखिल भारतीय ई-रिक्शा चालक यूनियन बार कोड लगाने और इलाके के अनुसार संचालन की व्यवस्था का पूर्ण विरोध करता है।