फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Four accused sent to jail in the case of assault and stone pelting

मारपीट और पथराव के मामले में चार आरोपी भेजे गए जेल

Sun, 23 May 2021 01:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 23 May 2021 01:28 AM IST
विज्ञापन
Four accused sent to jail in the case of assault and stone pelting
वाराणसी। आदमपुर थाना अंतर्गत चौहट्टा लाल खां स्थित कायस्त टोला में मारपीट और पथराव के मामले में नामजद आरोपी मेराज, मैनुद्दीन, उजराइल और बबलू निवासी चौहट्टा लाल खां को पुलिस ने शनिवार को न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से सभी को जेल भेज दिया। वहीं नामजद आरोपियों के साथ दस अज्ञात की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम दबिश दे रही है।
विज्ञापन

चौहट्टा लाल खां स्थित कायस्त टोला में शुक्रवार रात अजय शर्मा के घर के नीचे खड़ी उसकी ई रिक्शा और टाटा मैजिक में कुछ युवकों के बैठने को लेकर विवाद हो गया था, जिसमें दोनों ओर से 50 से अधिक लोगों ने एक दूसरे पर पथराव कर माहौल को अशांत कर दिया था। इस दौरान अजय शर्मा घायल हो गए थे। एडीसीपी काशी जोन विकासचंद्र त्रिपाठी एसीपी कोतवाली प्रवीण कुमार समेत कई थानों की पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। रात में ही पुलिस ने मौके से कुछ उपद्रवियों को हिरासत में ले लिया था। आदमपुर इंस्पेक्टर सिद्धार्थ मिश्रा ने बताया कि अजय शर्मा की तहरीर पर वाकर, मोहम्मद अली, अहमद अली, नवाज, कल्लू, इजरायल, मैनुद्दीन, मुबारक, असलम, अशरफ, साहिल, मेराज अहमद, बबलू उर्फ अफरोज समेत दस अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। इस मामले में मेराज, मैनुद्दीन, उजराइल और बबलू उर्फ अफरोज को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन

------------
दूसरे दिन भी क्षेत्र में तैनात रही पुलिस और पीएसी
चौहट्टा लाल खां इलाके में दो पक्षों के बीच में बवाल को देखते हुए शनिवार को भी पुलिस तैनात रही। वहीं आरोपियों के साथ ही कई लोग घर छोड़ कर फरार हो गए है। वहीं नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश देने के साथ ही आरोपियों को चिह्नित करने के लिए सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed