फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Found a python in a residential settlement in Sonbhadra Forest department team

सोनभद्र: मगरमच्छ के बाद अब दूसरा खौफ, आवासीय बस्ती में 10 फीट का अजगर मिलने से हड़कंप

Tue, 03 Aug 2021 05:08 PM IST
हरि User अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: हरि User Updated Tue, 03 Aug 2021 05:08 PM IST
सार

घोरावल के भरकना गांव में अजगर मिला। वन विभाग की टीम ने पकड़कर मध्यप्रदेश की सीमा से सटे झरकटा के जंगल में सुरक्षित छोड़ा।
 

विज्ञापन
Found a python in a residential settlement in Sonbhadra Forest department team
भरकना गांव में मिला अजगर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोनभद्र में आए दिन लोगों के घरों और मोहल्लों में मगरमच्छ घुस जाता है। अब मगरमच्छ के बाद अजगर का खौफ लोगों में बन गया है। मंगलवार को घोरावल क्षेत्र के भरकना गांव में 10 फीट लंबा अजगर मिलने से हड़कंप मच गया। मौके पर वन क्षेत्राधिकारी सुरजू प्रसाद के नेतृत्व में पहुंची विभाग की टीम ने अजगर को पकड़कर उसे मध्यप्रदेश की सीमा से सटे शिवद्वार बीट में झरकटा के जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया।

विज्ञापन


मंगलवार सुबह भरकना गांव के ग्रामीणों ने आवासीय बस्ती में एक विशाल अजगर देखा। एक घर के पास अजगर बैठा था। लोगों के उस ओर जाते ही वह फुफकार मारने लगा। अजगर मिलने की खबर फैलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। वन क्षेत्राधिकारी सुरजू प्रसाद, वन दरोगा अंजनी मिश्रा, वन दरोगा राजन मिश्रा, वन्य जीव रक्षक दीनानाथ यादव, संतोष की टीम मौके पर पहुंची।
विज्ञापन


इसके बाद अजगर का रेस्क्यू कर उसे झरकटा के जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया। वन क्षेत्राधिकारी सुरजू प्रसाद ने बताया कि भरकना गांव से दस फीट लंबा अजगर पकड़ा गया है। वन विभाग की टीम ने उसे पकड़कर प्राकृतिक निवास स्थल शिवद्वार बीट में झरकटा के सीमावर्ती जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया। उन्होंने बताया कि आसपास के जंगल से भटक कर अजगर आवासीय बस्ती में आ गया होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed