{"_id":"5a5500fc4f1c1b32198b5f7d","slug":"forty-lakh-theft-from-retired-officer-house-in-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसीः एनटीपीसी के रिटायर्ड अधिकारी के घर से 40 लाख से अधिक की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसीः एनटीपीसी के रिटायर्ड अधिकारी के घर से 40 लाख से अधिक की चोरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Tue, 09 Jan 2018 11:25 PM IST
विज्ञापन
चोरी के बाद बिखरा सामान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी की पुलिस का चोरों के आगे वश नहीं चल रहा है। सोमवार की रात चोरों ने शिवपुर थाना क्षेत्र में एनटीपीसी के रिटायर्ड उप महाप्रबंधक के बंद पड़े घर से 40 लाख रुपये से ज्यादा कीमत के जेवर और तीन लाख रुपये चुरा लिए।
शिवपुर थाना अंतर्गत कामाख्यापुरी कॉलोनी में एनटीपीसी से रिटायर्ड उप महाप्रबंधक मोहम्मद लियाज सिद्दीकी रहते हैं। बीते छह जनवरी को जर्मनी जा रहे इंजीनियर बेटे सैफी को छोड़ने पुणे गए थे।
मंगलवार की सुबह उनके बड़े भाई अयूब ने देखा कि मोहम्मद लियाज सिद्दीकी के घर का ताला टूटा हुआ है। अयूब ने फोन कर सूचना दी तो फ्लाइट से देर शाम लियाज घर पहुंचे। लियाज ने बताया कि तीनों कमरे का ताला तोड़कर आलमारी तोड़ी।
विज्ञापन
इसके साथ ही 40 लाख से अधिक कीमत के जेवर, टीवी, लैपटॉप और तीन लाख रुपये चोर समेट ले गए। सूचना पाकर फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट और डॉग स्क्वॉड के साथ पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन चोरों का सुराग नहीं लग सका।