{"_id":"5ad627ea4f1c1b62098b5171","slug":"former-pm-chandrasekhar-birth-anniversary-celebrated-in-ballia","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व पीएम चंद्रशेखर की मनाई गई जयंती, उनके बताए रास्ते पर चलने का लिया संकल्प ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व पीएम चंद्रशेखर की मनाई गई जयंती, उनके बताए रास्ते पर चलने का लिया संकल्प
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
Updated Tue, 17 Apr 2018 10:29 PM IST
विज्ञापन
पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की जयंती
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के बलिया में मंगलवार को चंद्रशेखर विचार मंच एवं चंद्रशेखर फाउंडेशन के तत्वावधान में पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की जयंती कलेक्ट्रेट स्थित चंद्रशेखर उद्यान में मनाई गई। इसमें सर्वधर्म प्रार्थना की गई। इस दौरान लोगों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण किया। वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला। उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया।
वक्ताओं ने बताया कि चंद्रशेखर ने कभी अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं किया। पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की जयंती पर कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि उनके सहयोगी रहे चिलकहर के पूर्व ब्लाक प्रमुख योगेंद्र सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
योगेंद्र सिंह ने कहा कि आज जब देश में गरीबी, भुखमरी जैसे मुद्दों से हटकर राजनीति हो रही है तो वह बहुत याद आते हैं। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. योगेंद्र सिंह ने कहा कि उनका कथन विपरीत परिस्थितियों में अकेले खड़े रहने का साहस देता है।
विज्ञापन
नगरपालिका अध्यक्ष अजय कुमार ने चंद्रशेखर को सच्चे मायने में राष्ट्र नायक बताया। इस अवसर पर स्काउट के छात्रों ने अतिथियों का स्वागत किया। सलामी देने के साथ मार्च पास्ट भी किया। इसी अवसर पर चित्रकला के छात्रों द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के जीवन पर उत्कृष्ट चित्रकारी की गई।
इस मौके पर एमएलसी रविशंकर सिंह पप्पू ने कार्यकर्ताओं के साथ अतिथियों का स्वागत किया। शेखर फाउंडेशन की ओर से परिसर में पौधरोपण किया गया। इस मौके पर एमएलसी पप्पू ने कहा कि बाबा की आदमकद प्रतिमा शीघ्र ही चंद्रशेखर उद्यान में स्थापित की जाएगी। जिसका कार्य युद्घ स्तर पर चल रहा है।